Kanika Maan को मिलेगी बिग बॉस के घर में कैप्टेनेंसी की कमान, लव गिल पर भड़की अरिश्फा खान

Bigg Boss 20 Kanika Maan: बिग बॉस 20 के नए एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के बाद कनिका मान घर की नई कप्तान बनेंगी। वहीं, लव गिल के कमेंट से अरिश्फा खान भड़क उठेंगी और काजी तौकीर से भी उनकी बहस होगी।
Arishfa Khan Vs Love Gill
अरिश्फा खान और लव गिल (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कनिका मान बनीं बिग बॉस 20 के घर की नई कप्तान

  • अरिश्फा खान और लव गिल के बीच छिड़ी तीखी जुबानी जंग

  • काजी तौकीर से भिड़ीं अरिश्फा, लगाया दोगलेपन का आरोप

Bigg Boss 20 Latest Updates: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में आज कैप्टेंसी का हंगामा मचने वाला है। आज कैप्टेंसी के सभी दावेदारों के बीच में एक दिलचस्प टास्क होने जा रहा है। जिसमें घर के सभी सदस्य भाग लेते हुए दिखेंगे।

कैप्टेंसी की इस रेस में बिग बॉस का घर दो टीमों में बंटने वाला है। जिसमें एक टीम में गूल्लू, कनिका, स्काउट और लव होने वाले हैं, तो वहीं दूसरी टीम में काजी, उदिति, अरिश्फा, आम्रपाली, माही और यंग डीएसए रहने वाले हैं।

कनिका मान बनेगी घर की कप्तान

इस टास्क में टीम ए सफलतापूर्ण तरीके से टास्क को पूरा कर लेती है। जिसके बाद बिग बॉस कनिका मान, स्काउट ओपी और गूल्लू को कप्तान का नाम चुनने के लिए कहते है। ये तीनों आपसी सहमति से कनिका मान का नाम लेते है और कनिका इस हफ्ते की कैप्टन बनती है।

अरिश्फा और लव गिल की जुबानी जंग

बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में अरिश्फा खान और लव गिल के बीच में तेज-तर्रार जुबानी जंग देखने के लिए मिली है। जहां लव गिल अरिश्फा के बारे में कहती है कि सेरेलेक्स खाओ जाकर। लव गिल के इस कमेंट से अरिश्फा अपना गुस्सा काबू में नहीं रख पाती है और लव गिल से जमकर झगड़ा करती है।

Arishfa Khan Vs Love Gill
अक्षरा सिंह ने ईठा के गाने में लगाया लावणी का तड़का, श्रद्धा कपूर के मिर्च मसाला सॉन्ग पर जमकर लगाएं ठुमके

अरिश्फा की हुई काजी से लड़ाई

बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में अरिश्फा और काजी तौकीर के बीच में बहस शुरू होती हुई दिखेगी। जहां काजी अरिश्फा से इज्जत से बात करने के लिए कहता है, लेकिन अरिश्फा बहस को लव गिल की तरफ मोड़ देती है, उस पर बदतमीज़ी करने का आरोप लगाती है।

काजी, लवप्रीत का बचाव करते हुए कहता है कि लव ने पिछले दो दिनों में अच्छा बर्ताव किया है, जबकि अरिश्फा खुद बदतमीजी कर रही है। अरिशफ़ा को यकीन नहीं होता और वह काजी को दोगला कहती है, उस पर लव की पीठ पीछे बुराई करने और अब अचानक सबके सामने उसके बर्ताव की तारीफ़ करने का आरोप लगाती है। यह बहस घर में दिखावे, वफ़ादारी और बदलती राय को लेकर लड़ाई में बदल जाती है!