

पंचायत 5 का ट्रेलर रिलीज, फुलेरा में शुरू होगा बनराकस का राज
3 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा सीजन 5 का प्रीमियर
मेट्रो से पक्के मकानों तक, बनराकस ने दिखाया विकास का ब्लूप्रिंट
Panchayat Season 5 Official Trailer Release: ओटीटी की सबसे फेमस सीरीज पंचायत अपने नए सीजन के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए आने वाली है। मेकर्स के द्वारा पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है।
पंचायत के नए सीजन में फुलेरा गांव राजनीति और सत्ता के समीकरण में बड़े बदलाव नजर आने वाले हैं। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है।
इस प्रोमो वीडियो में बनकारस को फुलेरा गांव के नए प्रधान के तौर पर गांव में विकास का अपना विजन पेश करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही उनका डायलॉग अब शुरू होगा हमारा राज इस कहानी को और भी दिलचस्प बना रहा है।
पंचायत सीजन 5 का प्रीमियर 3 दिसंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। सीरीज के पांचवें सीजन में भी दर्शकों को फुलेरा के लोगों और उनकी दिलचस्प कहानियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार द्वारा बनाई गई पंचायत सीरीज का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इसे द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है। पांचवें सीजन में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवार, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक सहित पुरानी कास्ट नजर आनेवाली है। अब ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। देखना दिलचस्प होगा कि बनराकस के नए राज में फुलेरा की कहानी कौन सा मोड़ लेती है।
प्राइम वीडियो पर शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में बनराकस का बदला हुआ अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। पंचायत सीजन 5 सीरीज में बनराकस फुलेरा की कमान संभालने और गांव को अपने तरीके से विकसित करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस विकास के ब्लूप्रिंट में पक्के मकानों से लेकर मेट्रो ट्रेन तक जैसे भविष्यवादी बदलाव शामिल हैं।