‘अब मजबूत है फुलेरा का विपक्ष’, नीना गुप्ता की मसल मॉमी वाली फोटो पर मजा ले रहे यूजर्स
Neena Gupta Viral Photo: नीना गुप्ता ने AI की मदद से अपनी 'मसल मॉमी' वाली फोटो शेयर की, जिस पर यूजर्स 'फुलेरा का विपक्ष मजबूत' कहकर मजे ले रहे हैं। पहले उन्होंने मजबूत महिलाओं को लेकर बयान दिया था।
- Written By: अनिल सिंह
Neena Gupta Muscle Mommy Pic Made by AI (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Neena Gupta Muscle Mommy: बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी हाज़िरजवाबी और बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बिल्कुल नए, मस्कुलर अवतार में नज़र आ रही हैं।
इन तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है, और उनके इन बाइसेप्स (biceps) को देखकर फैंस और यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
नीना गुप्ता के इस फ़न पोस्ट पर कुछ लोग मज़ा ले रहे हैं तो कुछ उनके इस बिंदास अंदाज़ की तारीफ़ कर रहे हैं।
‘मसल मॉमी’ अवतार हुआ अनलॉक
नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर ये चौंकाने वाली तस्वीरें साझा की हैं, जो उनके अब तक के पोस्ट से बिल्कुल उलट हैं।
सम्बंधित ख़बरें
June OTT Release: ‘भूत बंगला’ से ‘राजा शिवाजी’ तक, जून में ओटीटी पर रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज
Raj Kapoor Death Anniversary: राज कपूर को याद कर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, इंस्टा पर स्टोरी लगाकर दी श्रद्धांजलि
Priyanka Mohan: एक्ट्रेस को मिला बड़ा सम्मान, कोरिया पर्यटन की बनीं मानद राजदूत, फैंस के साथ शेयर की खुशी
Kangana Ranaut Girija Oak: नेशनल क्रश कहलाने पर Girija Oak को Kangana Ranaut का करारा जवाब, कही ये बड़ी बातें
नया अवतार: उन्होंने तीन AI जनरेटेड तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह जबरदस्त मस्कुलर बॉडी और बाइसेप्स फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
कैप्शन: उन्होंने इसके साथ लिखा, “नमस्कार, 2026 के लिए नया अवतार ‘…मसल मॉमी… अनलॉक हो गया है… मेटा एआई का धन्यवाद!”
अपील: उन्होंने लोगों से भी इस तरह के फोटो बनाकर बाबा सहगल के गाने ‘गोइंग टू द जिम’ के साथ पोस्ट करने की अपील की है।
यूजर्स ले रहे हैं जमकर मज़ा
नीना गुप्ता के इस पोस्ट पर उनके फैंस और दोस्त तुरंत कूद पड़े और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
पंचायत का कनेक्शन: एक यूज़र ने उनकी लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘पंचायत‘ के संदर्भ में मज़ाक करते हुए लिखा, “अब मजबूत है फुलेरा का विपक्ष।”
दोस्तों की प्रतिक्रिया: उनकी दोस्त अनु राजन ने हैरानी जताते हुए लिखा, “2 वीक हमलोग नहीं मिले और तेरे को क्या हो गया बेबी।”
ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी छोड़ थिएटर से पहुंचे बॉलीवुड, यूं बने अमरीश पुरी सिनेमा के लीजेंड
मज़ाकिया कमेंट्स
कई यूज़र्स ने इस मज़ेदार AI प्रयोग पर कमेंट किए:
- “इनको भी बुढ़ापे में पागलपंती छाई हुई है।”
- “आपने मेरा दिल तोड़ दिया।”
- “पैर की ग्रोथ AI से भी सही नहीं हुई लगता है।”
‘मर्दों को बेबस महिलाएं चाहिए’
इस मज़ेदार पोस्ट के बीच, एक फैन ने कमेंट किया कि “केवल नीना जी ही ये कर सकती हैं।”
बता दें कि इससे पहले ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ को दिए इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने शादी और जेंडर पर बड़ी बेबाक बातें कही थीं।
मजबूत महिला: उन्होंने कहा था कि ज़्यादातर पुरुष स्ट्रॉन्ग और इंडिपेंडेंट महिलाओं से दूरी बनाना पसंद करते हैं और मजबूत औरत को शादी के लायक नहीं समझा जाता।
पुरुषों की पसंद: उन्होंने साफ-साफ कहा कि “मर्दों को बेबस और दूसरों पर निर्भर महिलाएं चाहिए होती हैं।”
