-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Panchayat Actor Aasif Khan Did Not Suffer Heart Attack It Was Gastroesophageal Reflux Disease
पंचायत के दामाद जी को नहीं आया था हार्ट अटैक, इस बीमारी ने पहुंचाया था अस्पताल
- Written By: अनिल सिंह
पंचायत एक्टर आसिफ खान के हार्ट अटैक की खबर सुन फैंस चिंतित हो गए थे, लेकिन अब उन्होंने खुद बताया है कि उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा था बल्कि वह गैस्ट्रोएसोफेगस रिफ्लक्स बीमारी से पीड़ित हैं।

पंचायत एक्टर आसिफ खान ने बताया नहीं आया था हार्ट अटैक
Panchayat Actor Aasif Khan: पंचायत एक्टर आसिफ खान राजस्थान से मुंबई कार चला कर आए थे। मुंबई पहुंचने के बाद शाम को अचानक उनके सीने में दर्द महसूस हुआ और वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती संकेत हार्ट अटैक के लग रहे थे। इसीलिए यह खबर तेजी से सामने आई कि आसिफ खान को हार्ट अटैक आया है, लेकिन अब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और खुद उन्होंने अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट दी है उन्होंने बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया था बल्कि गैस्ट्रोएसोफेगस रिफ्लक्स बीमारी की वजह से अस्पताल पहुंच गए थे। इसके लक्षण दिल के दौरे जैसे ही लगते हैं।
आसिफ खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि वह अब पूरी तरह से फिट हैं, लेकिन वह यह साफ कर देना चाहते हैं कि उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा था। वह गैस्ट्रोएसोफेगस रिफ्लक्स बीमारी की वजह से अस्पताल पहुंच गए थे।
ये भी पढ़ें- बोल्डनेस से उलट असल में बहुत संस्कारी हैं मौनी रॉय, फारुक कबीर का खुलासा
सम्बंधित ख़बरें
‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
ICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
अलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर शान ने जताया गर्व, कहा- आपकी आवाज हमेशा दिलों में बसी रहेगी
दिल के दौरे जैसे ही थे लक्षण
दरअसल अचानक उनके सीने में दर्द उठा और वह बेहोश हो गए, तो लोगों को यह लगने लगा कि हार्ट अटैक आया है लेकिन ऐसा नहीं था। डॉक्टर ने उन्हें बताया है कि वह अब पूरी तरह से फिट हैं, लेकिन उन्हें अपने खान-पान में कुछ बदलाव करना होगा उन्हें दाल बाटी और मीट खाने (अधिक सेवन) से मना किया गया है।
आसिफ खान की पोस्ट देख कर डर गए थे फैंस
लंबा सफर और खानपान की आदत की वजह से उन्हें गैस्ट्रोएसोफेगस रिफ्लक्स बीमारी हुई है, जिसके लिए अब उन्हें अपनी लाइफ स्टाइल में थोड़ा बदलाव करना होगा। अपनी डाइट बदलनी होगी और वर्कआउट पर ध्यान देना होगा। उनका दिल पूरी तरह से फिट है। आसिफ खान ने अस्पताल में भर्ती रहते समय एक पोस्ट शेयर की थी जिसने लोगों को डरा दिया था।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था पिछले 36 घंटे को देखकर यह एहसास हुआ कि जीवन बहुत छोटा है। एक भी दिन को यूं ही ना लें। पल भर में सब कुछ बदल सकता है। आपके पास जो कुछ भी है और आप जो हैं, उसके लिए आभारी रहें। याद रखें कि आपके लिए कौन जरूरी है, हमेशा उनकी कद्र करें। जिंदगी एक तोहफा है और हम धन्य हैं, लेकिन अब आसिफ खान पूरी तरह से फिट हैं और यह उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
Panchayat actor aasif khan did not suffer heart attack it was gastroesophageal reflux disease
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में ‘फिजिक्स वाला’ पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, लगा लाखों का जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
Jun 24, 2026 | 08:40 PMबदनामी के डर से की केतन की हत्या, आरोपी सिया और प्रेमी चेतन ने कबूला जुर्म; जानें क्या था कारण?
Jun 24, 2026 | 08:39 PMMandir Vastu Rules: सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु के अहम नियम
Jun 24, 2026 | 08:38 PMरिपोर्ट का इंतजार करें… प्रशांत किशोर की चेतावनी पर मंत्री मिथिलेश का पलटवार; बोले- कानून का करें सम्मान
Jun 24, 2026 | 08:31 PM‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
Jun 24, 2026 | 08:22 PMअरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
Jun 24, 2026 | 08:11 PMभोपाल में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा; समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश में की आरोपी ने हत्या
Jun 24, 2026 | 08:10 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













