स्मृति मंधाना की जीत पर झूम उठे पलाश मुच्छल, गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू बनवाकर यूं जताया प्यार

ICC Women World Cup 2025: आईसीसी वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 में भारत की जीत पर पलाश मुच्छल ने खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने गर्लफ्रेंड स्मृति मंधाना के नाम का SM18 टैटू बनवाकर अपने प्यार का इजहार किया।
Palash Muchhal Girlfriend Smriti Mandhana Tattoo
पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Palash Muchhal Girlfriend Smriti Mandhana Tattoo: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न अब मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक छाया हुआ है। वहीं, टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना की जीत पर उनके बॉयफ्रेंड और सिंगर- कम्पोजर पलाश मुच्छल ने भी बेहद इमोशनल रिएक्शन दिया है।

दरअसल, पलाश ने इंस्टाग्राम पर स्मृति संग दो खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। पहली फोटो में दोनों साथ में खड़े हैं, जहां स्मृति के हाथ में वर्ल्ड कप ट्रॉफी है और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। इस तस्वीर के कैप्शन में पलाश ने लिखा, “मैं अभी भी सपना देख रहा हूं।” वहीं दूसरी फोटो में पलाश हाथ में ट्रॉफी थामे नजर आए, जबकि स्मृति खुले बाहों से मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “सबसे आगे हैं हम हिंदुस्तानी।”

पलाश ने गर्लफ्रेंड के नाम का बनवाया टैटू

लेकिन फैंस की नजरें पलाश के हाथ पर बने टैटू पर भी टिक गईं। दरअसल, उन्होंने “SM18” का टैटू बनवाया है। जिसमें ‘SM’ स्मृति मंधाना का नाम और ‘18’, जो उनकी जन्मदिन डेट है। फिलहाल यह टैटू अब उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें, स्मृति और पलाश मुच्छल साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने जुलाई 2024 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब भारत की इस बड़ी जीत के बाद दोनों का प्यार और जश्न सोशल मीडिया पर छा गया है।

स्मृति की होने वाली ननद ने जताई खुशी

वहीं, स्मृति की होने वाली ननद और मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह स्मृति को गले लगाती और इमोशनल होती दिख रही हैं। पलक ने पोस्ट में लिखा, “क्या यादगार दिन था! मेरी आंखों के सामने मैंने इतिहास बनते देखा। हमारी इंडियन वूमन टीम ने ट्रॉफी ही नहीं, करोड़ों दिल भी जीत लिए। स्मृति, तुम्हारी मेहनत और हौसले पर गर्व है।” हालांकि, इस जीत के साथ न केवल भारतीय क्रिकेट बल्कि पूरा देश स्मृति मंधाना और उनकी टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर झूम उठा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com