धोखाधड़ी के आरोपों के बाद पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना संग डिलीट किए पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
Palash Muchhal Controversy: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 40 लाख रुपये धोखाधड़ी के आरोपों के बाद म्यूजिक कंपोजर ने अपने इंस्टाग्राम से स्मृति संग सारे पोस्ट हटा दिए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Palash Muchhal Delete Photos With Smriti Mandhana: संगीतकार पलाश मुच्छल एक बार फिर मीडिया में सुर्खियों में हैं। पिछले साल नवंबर में क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन ठीक आयोजन के दिन शादी टल गई। शुरुआत में बताया गया कि यह कारण स्मृति के पिता की तबीयत थी। हालांकि, बाद में मीडिया में कई और वजहों की चर्चा हुई। इसी दौरान पलाश की एक कोरियोग्राफर के साथ चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए थे।
पलाश ने इंस्टाग्राम से हटाए गए स्मृति से जुड़े पोस्ट
शादी टलने के बाद भी पलाश के इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्मृति से जुड़ी कई पोस्ट मौजूद थीं। लेकिन, स्मृति के बचपन के दोस्त और फिल्म फाइनेंसर विज्ञान माने द्वारा पलाश पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद, पलाश ने इंस्टाग्राम से स्मृति से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दीं। अब केवल जन्मदिन और त्योहारों के पोस्ट ही अकाउंट पर दिखाई देते हैं। एक वीडियो छोड़कर, जिसमें पलाश के बर्थडे समारोह में स्मृति भी नजर आई थीं, बाकी सभी रिलेशनशिप पोस्ट हटा दी गई हैं।
पैसों की धोखाधड़ी का लगा आरोप
विज्ञान माने ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में पलाश मुच्छल के खिलाफ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। विज्ञान ने आरोप लगाया कि उन्होंने पलाश की फिल्म ‘नजरिया’ में निवेश किया था, लेकिन शादी टलने और विवाद बढ़ने के बाद उनका पैसा वापस नहीं मिला। विज्ञान माने और स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना के जरिए पलाश से उनका संपर्क शुरू हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
फराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
Bharat Bhhagya Viddhaata और गवर्नर की हालत हुई खराब, पांचवें दिन मैं वापस आऊंगा की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Peddi Collection: पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 300 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ बनी बड़ी टॉलीवुड फिल्म
Sunita Ahuja Video: GOAT विवाद पर सुनीता आहूजा ने दी सफाई, बोलीं- मुझे इसका मतलब नहीं पता था
पलाश ने खुद बयान जारी कर कहा कि ये सभी आरोप बेबुनियाद और गलत हैं। उन्होंने कहा कि उनके वकील श्रेयांश मिथारे मामले को कानूनी माध्यमों से निपटाएंगे और किसी भी तरह की छवि खराब करने की कोशिश को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- विदेश में भी नहीं भूले संस्कार, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लंदन में पूजा देख अभिभूत हुए फैंस
क्यों टली दोनों की शादी?
पलाश और स्मृति की शादी 6 साल के रिलेशनशिप के बाद 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन टल गई। शुरुआती रिपोर्ट में स्मृति मंधाना के पिता की खराब तबीयत को कारण बताया गया। बाद में कथित चैट और पलाश पर चीटिंग के आरोपों को भी शादी टलने के पीछे माना गया। इसके बाद स्मृति ने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन की वीडियो हटा दी, और उनके दोस्तों ने भी संबंधित कंटेंट डिलीट किया। यह विवाद अब फिर मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है, और सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस लगातार अपडेट्स पर नजर बनाए हुए हैं।
