-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Pakistani Film Joyland At Cannes Film Festival
कान फिल्म महोत्सव में पाकिस्तानी फिल्म ‘जॉयलैंड’ का जलवा
- Written By: संदीप पांडे

File Photo
मुंबई : लाहौर (Lahore) के सैम सादिक (Sam Sadiq) ने उस समय इतिहास (History) रच दिया, जब उनकी फिल्म (Film) ‘जॉयलैंड’ (Joyland) कान फिल्म महोत्सव में प्रदर्शन के लिए आधिकारिक तौर पर चुनी जाने वाली किसी पाकिस्तानी लेखक-निर्देशक की पहली फिल्म बन गई। कोलंबिया यूनिवर्सिटी से कला में परास्नातक सादिक ने महोत्सव में ‘जॉयलैंड’ का परिचय देते हुए कहा, ‘अब से मेरा जीवन ‘प्री-जॉयलैंड’ और ‘पोस्ट-जॉयलैंड’ होगा।’ 31 वर्षीय सादिक की इस फिल्म के शुक्रवार शाम एक और इतिहास रचने की संभावना है, जब ‘अन-सर्टेन’ पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘हम अन-सर्टेन अवॉर्ड जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।’ ‘जॉयलैंड’ कैमरा निर्देशक या सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म के लिए कान पुरस्कार की भी दौड़ में है। सादिक की 2019 में प्रदर्शित फिल्म ‘डार्लिंग’ ने 76वें वेनिस फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार जीता था। ‘जॉयलैंड’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा इसी फिल्म से प्रेरित बताया जाता है। सादिक ने कहा, ‘मैंने ‘जॉयलैंड’ का फिल्मांकन नवंबर में पूरा कर लिया था। मैं फिल्म का संपादन कर रहा था, तभी मैंने कान महोत्सव के आधिकारिक चयन के लिए आवेदन करने का फैसला किया। मेरा इरादा हर मंच पर अपनी फिल्म का प्रदर्शन करने का था।’
सम्बंधित ख़बरें
लाहौर तक पहुंची PoK Protest की आग, पाक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
Pakistan Gangrape: विदेशी महिला से दरिंदगी का क्रिप्टो कनेक्शन, इशाक डार का पोता रजा डार गिरफ्तार
Pakistan Gangrape: विदेशी महिलाओं से गैंगरेप केस में पाक डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार अरेस्ट
Lahore Roof Collapse: लाहौर में ट्यूशन सेंटर की छत गिरी, 14 बच्चों की दर्दनाक मौत और 20 घायल
‘जॉयलैंड’ एक ऐसे युवक की कहानी बयां करती है, जो पाकिस्तान के रूढ़िवादी परिवार में पैदा होता है और एक इरॉटिक थिएटर में नौकरी करने लगता है, जहां उसका रिश्ता एक किन्नर से जुड़ जाता है। इसके बाद उसके परिवार में बड़े पैमाने पर उसका विरोध होने लगता है। विरोध करने वालों में युवक की पत्नी भी शामिल है। पांच सदस्यीय अनसर्टेन सम्मान जूरी का नेतृत्व अनुभवी इतालवी निर्देशक-अभिनेत्री-निर्माता वेलेरिया गोलिनो कर रहे हैं।
जूरी में अमेरिकी निर्देशक डेबरा ग्रैनिक और पोलिश अभिनेत्री जोआना कुलिग शामिल हैं। फिल्म की भावना और समय के साथ पूर्ण सामंजस्य में कलाकारों के शानदार प्रदर्शन सहित, ‘जॉयलैंड’ एक ट्रांसजेंडर अभिनेत्री अलीना खान की उपस्थिति से सबसे अधिक लाभान्वित होती है, जो उपमहाद्वीप के सिनेमा के संदर्भ में पहली बार है। सादिक ने कहा, ‘अलीना ‘डार्लिंग’ में मुख्य भूमिका में थीं। मैंने अपनी लघु फिल्म की पटकथा उसके फिल्म में शामिल होने से पहले ही लिख ली थी। मैंने उसे शूटिंग शुरू होने से पांच दिन पहले ढूंढा।’ (एजेंसी)
Pakistani film joyland at cannes film festival
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMBigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














