Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pakistan: पानी के बदले गाने पर लगाई रोक, भारत के एक्शन पर दिखी पाकिस्तान की छटपटाहट

Pakistan Bans Indian Songs: पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी है। ऐसे में छटपटाए पाकिस्तान ने भी भारतीय गाने को पाकिस्तान में बैन करने का प्रयास किया है। आइए जानते हैं मामला क्या है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: May 01, 2025 | 09:06 PM

पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर लगाया बैन

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan Bans Indian Songs on Pakistan FM: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रति सख्त रुख अपनाया है। भारत ने सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी है, जिसकी वजह से पाकिस्तान में जल संकट जैसी स्थिति पैदा होने की बात की जा रही है। अब छटपटाए पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर रोक लगाई है, पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने पाकिस्तान में भारतीय गानों पर बैन लगा दिया है। नोटिफिकेशन जारी करके इसके बारे में सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के किसी भी एफएम रेडियो पर अब भारतीय फिल्मों का गाना नहीं बजेगा। इसे पाकिस्तान की छटपटाहट बताया जा रहा है।

22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोली बरसाई। आतंकी घटना में करीब 27 पर्यटक मारे गए। ये हमला पाकिस्तान से आए 3 आतंकी और 2 स्थानीय मिलिटेंट ने किया था। पाकिस्तान की तरफ से भारत के पहलगाम में किये गए आतंकी हमले को लेकर गुस्से का माहौल देखने को मिल रहा है। भारत सरकार ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। भारत ने सिंधु जल समझौते पर रोक लगा दी। इसके अलावा पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर भी भारत में गुस्से का माहौल देखने को मिल रहा है। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर-गुलाल पर रिलीज से पहले रोक लगा दी गई है।

#BREAKING: Pakistan Broadcasters Association (PBA) has banned airing of Indian songs on Pakistan FM Radio Stations. The move is likely to witness a massive drop in audience of Pakistani radio stations. Self-Goal by Pakistani Government. pic.twitter.com/gGQ6gw9pdS — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 1, 2025

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान को चांदी थाली में सजाकर नहीं मिली थी अपनी जगह, वेव्स समिट में बोले किंग खान

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली में मस्जिद के पास चला बुलडोजर…तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बोला- खतरे में मुस्लिम इमारतें

फिर बौखलाया पाकिस्तान, सिंध नदी जल संधि पर भारत को दी गीदड़भभकी

US ने जिस रूसी टैंकर पर किया कब्जा, उसमें सवार 3 भारतीय, भड़का रूस, बोला- कुछ भी हुआ तो…

आज की ताजा खबर 9 जनवरी LIVE: दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस के बाहर TMC का प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से नाराज भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना कदम उठाया है, लेकिन पाकिस्तान ने भारत के गाने पर बैन लगाकर किसके खिलाफ नाराजगी जताई है यह समझ से परे है। पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के गाने खूब सुने जाते हैं। पाकिस्तान के एफएम रेडियो पर भारत के गाने सुनाई देते हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान के लोग रेडियो के अलावा मोबाइल पर भी भारतीय फिल्मों के गाने खूब सुनते हैं, रेडियो पर तो पाकिस्तान सरकार ने बैन लगा दिया है, लेकिन लोगों के मोबाइल पर बैन कैसे लगा पाएगी? कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है सिंधु जल संधि पर रोक लगने के बाद पाकिस्तान भारत के फैसले से छटपटाया हुआ नजर आ रहा है और छटपटाहट में वह इस तरह के फैसला ले रहा है।

Pakistan bans indian songs on pakistan fm radio after pahalgam attack and ban on indus water treaty

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2025 | 08:59 PM

Topics:  

  • Entertainment
  • India
  • Pahalgam Attack
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.