-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Pakhi Hegde Politics Entry Rumors Meets Bjp Leader Samrat Chaudhary In Patna
पाखी हेगड़े की राजनीति में एंट्री! बीजेपी नेता सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अटकलें हुईं तेज
- Written By: स्नेहा मौर्या
Pakkhi Hegde BJP: पाखी हेगड़े ने हाल ही में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर कीं। अब अटकलें हैं कि पाखी राजनीति में एंट्री ले सकती हैं।

पाखी हेगड़े (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pakkhi Hegde To Join Politics Rumors: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा पाखी हेगड़े इन दिनों राजनीति की गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी से पटना में मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं। इसके बाद से ही उनके बीजेपी जॉइन करने की अटकलें तेज हो गई हैं।
दरअसल, पाखी हेगड़े ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें वह पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित करते दिखाई दे रहे हैं। पाखी ने इन तस्वीरों के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने सम्राट चौधरी की प्रशंसा करते हुए लिखा कि उनका नेतृत्व बिहार को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाएगा।
फैंस ने पाखी हेगड़े से किए सवाल
पाखी की इस पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनसे सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या वह जल्द ही बीजेपी की सदस्य बनने वाली हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बावजूद इसके, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर पाखी चुनाव से पहले बीजेपी से जुड़ती हैं तो यह बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव ला सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
भोजपुरी स्टार्स की लंबी लिस्ट में जुड़ सकता है नाम
गौर करने वाली बात ये है कि भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कई बड़े चेहरे पहले से ही बीजेपी में सक्रिय हैं। इनमें रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का नाम शामिल है। अब अगर पाखी हेगड़े भी इस लिस्ट में शामिल होती हैं, तो उनकी लोकप्रियता बीजेपी को खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में मजबूत कर सकती है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’, छठे दिन पहुंची सिंगल डिजीट में कमाई
फिल्मों से लेकर सोशल वर्क तक एक्ट्रेस हैं एक्टिव
आपको बता दें, पाखी हेगड़े ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत सुपरहिट फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी, गुजराती, मराठी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया। एक दशक से ज्यादा समय से वह भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। फिल्मों के अलावा पाखी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं, जिससे उनकी छवि और मजबूत होती है।
Pakhi hegde politics entry rumors meets bjp leader samrat chaudhary in patna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMVIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
Aug 05, 2026 | 08:32 PMअब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 08:31 PMअमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
Aug 05, 2026 | 08:22 PMSawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMस्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
Aug 05, 2026 | 08:14 PMगोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
Aug 05, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














