Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pahlaj Nihalani: गोविंदा को साइन करने में क्यों हिचकिचाते हैं निर्माता, पहलाज निहलानी ने किया खुलासा

Pahlaj Nihalani On Govinda: पहलाज निहलानी ने गोविंदा की पोल खोल दी है। अवतार फिल्म को लेकर पहलाज ने बड़ा खुलासा किया है। साथ ही यह भी बताया है कि गोविंद को फिल्म में साइन करने से निर्माता क्यों हिचकिचाते हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Mar 12, 2025 | 02:39 PM

गोविंदा की अवतार फिल्म को लेकर पहलाज निहलानी ने किया बड़ा खुलासा

Follow Us
Follow Us:

Pahlaj Nihalani Talks About Govinda: दिग्गज फिल्म मेकर पहलाज निहलानी ने गोविंदा की पोल खोल दी है। गोविंदा ने कुछ समय पहले बताया था कि उन्हें हॉलीवुड की फिल्म अवतार ऑफर हुई थी, लेकिन अब पहलाज ने बताया है कि गोविंदा को लेकर वो अवतार नाम की एक फिल्म बना रहे थे, जो गोविंदा की वजह से ही बंद करनी पड़ी। पहलाज ने बताया की फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी थी, फिल्म के डायलॉग सीन लगभग कंप्लीट हो गए थे। लेकिन फिल्म उन्हें बीच में ही बंद करनी पड़ी। पहलाज ने बताया है कि यही कारण है कि गोविंदा की उम्दा कलाकारी के बावजूद निर्माता उन्हें साइन करने से हिचकिचाते हैं।

ई टाइम्स के साथ बातचीत में पहलाज निहलानी ने बताया की गोविंदा के साथ मैंने ‘अवतार’ नाम की एक फिल्म शुरू की थी। लेकिन इसका जेम्स कैमरून की अवतार से कोई संबंध नहीं था। हमने फिल्म का लगभग 40% हिस्सा शूट कर लिया था। गोविंदा की फिल्म ‘शोला और शबनम’ बना चुके पहलाज ने बताया कि फिल्म की कुछ हिस्सों की शूटिंग के बाद गोविंदा बीमार पड़ गए और उसके बाद फिल्म बंद करनी पड़ी। बाद में हमने ‘रंगीला राजा’ नाम की फिल्म बनाई। वह मेरे इंस्टिंक्ट के खिलाफ थी, मुझे आज भी उस फिल्म को बनाने का पछतावा है।

ये भी पढ़ें- Adhi Dha Song को बैन करने की मांग, बॉडी पर तेल और स्कर्ट खोलकर डांस, यूजर्स बोले घिनौना है ये

सम्बंधित ख़बरें

प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री

लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये

‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर

Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना

बातचीत के दौरान पहलाज निहलानी ने बताया कि अवतार फिल्म की कहानी बेहद जबरदस्त थी, वह एक युवा नेता की कहानी थी, जिसके बैकड्राप में फुटबॉल के खेल को भी रखा गया था। इसके बाद पहलाज निहलानी ने कहा कि गोविंद एक बेहतरीन कलाकार हैं, लेकिन उनकी हरकतों की वजह से निर्माता उन्हें फिल्म के लिए साइन करने में हिचकिचाते हैं। पहलाज ने गोविंदा की तारीफ भी की और बताया कि वह आज भी एक स्टार हैं, उनका स्टारडम आज भी बरकरार है। फैंस उन्हें पर्दे पर देखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें खुद को उन लोगों से अलग करने की जरूरत है जो उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

Pahlaj nihalani talks about govinda film avatar and revealed about his behaviour

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2025 | 02:39 PM

Topics:  

  • Bollywood Gossips
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Govinda

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.