भुवन बाम की ढिंढोरा 2 का ट्रेलर रिलीज, ससुराल में सुलह करने निकले टिटू मामा की बढ़ी मुसीबत

Dhindora Season 2 Trailer: भुवन बाम की फेमस वेब सीरीज ढिंढोरा एक बार फिर नए सीजन के साथ हंसाने के लिए तैयार है। ढिंढोरा 2 का नया सीजन 20 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
Dhindora Season 2 Trailer
भुवन बाम और संजीदा शेख(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • एक्टर और कॉमेडियन भुवन बाम की वेब सीरीज ढिंढोरा 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

  • संजीदा शेख शो में टिटू मामा की पत्नी कविता मामी का रोल निभाएंगी।

  • नए सीजन में टिटू मामा ससुराल वालों से रिश्ते सुधारने की कोशिश करते दिखाई देंगें।

  • ढिंढोरा 2 आने वाली 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Bhuvan Bam Dhindora 2 Trailer Out: भुवन बाम एक बार फिर अपनी मजेदार कॉमेडी और अनोखे अंदाज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी फेमस वेब सीरीज ढिंढोरा सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

ट्रेलर सामने आते ही फैंस के बीच इसे लेकर क्रेज बढ़ गया है। इस बार कहानी में पुराने कलाकारों के साथ एक नया चेहरा भी जुड़ने जा रहा है। एक्ट्रेस संजीदा शेख की एंट्री ने इस नए सीजन को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

अपने ससुराल वालों को रिझाने निकले टिटू मामा

वेब सीरिज ढिंढोरा ट्रेलर में टिटू मामा एक बार फिर अपनी परेशानियों में घिरे नजर आ रहे हैं। इस टिटू मामा अपने ससुराल वालों के साथ अपने बिगड़े रिश्ते सुधारने और सुलह करने की कोशिश करते नजर आने वाले हैं।

अपनी मुश्किलों से बचने के लिए टीटू मामा नए-नए बहाने बनाते दिखाई देने वाले हैं। उनकी इस वेब सीरिज में बबलू जी, जानकी, समीर और बांचो जैसे पुराने रोल भी नजर आएंगे।

वेब सीरिज ढिंढोरा संजीदा शेख बनीं कविता मामी

ढिंढोरा 2 के नए सीजन में संजीदा शेख की एंट्री होगी। वह वेब सीरिज ढिंढोरा में टिटू मामा की पत्नी कविता मामी का रोल निभा रही हैं। कविता मामी ऐसा किरदार हैं, जो टिटू मामा की चालाकियों और बहानों को फौरन समझ जाती हैं। ऐसे में दोनों के बीच होने वाली तीखी नोकझोंक लोगों के लिए एंटरटेंमेंट का बड़ा हिस्सा बनने वाली है।

Dhindora Season 2 Trailer
शारदा सिन्हा के अलावा इन बॉलीवुड सिंगर्स ने भी गाए छठ गीत, आज भी घाटों पर मचाते हैं धूम

नए अंदाज में लौट रही बीबी की वाइन्स की दुनिया

भुवन बाम ने इस सीजन में अपनी पॉपुलेरिटी दुनिया को बड़े कैनवास पर पेश करने की कोशिश की है। इस ओटीटी मूवी के साथ जुड़ने से शो को नए दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। हालांकि, सीरीज में पुराने कॉमेडी और कलाकारों की पहचान को बरकरार रखा गया है।

नेटफ्लिक्स पर इस दिन स्ट्रीम होगा नया सीजन

ट्रेलर में कॉमेडी, पारिवारिक रिश्तों और टिटू मामा की मुश्किलों की झलक देखने को मिलती है। अब दर्शकों को इंतजार है कि कविता मामी के सामने टिटू मामा के कौन-कौन से बहाने काम आते हैं। ढिंढोरा 2 आने वाली 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।