Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ की आंधी में ढही बॉर्डर 2, रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का हाल हुआ बेहाल
February Box Office Report: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की मजबूत शुरुआत का असर ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ पर दिख रहा है। ‘बॉर्डर 2’ 22वें दिन 80 लाख पर सिमट गई, जबकि ‘मर्दानी 3’ ने 15वें दिन 60 लाख कमाए।
- Written By: सोनाली झा
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Box Office Clash 2026: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का दबदबा देखने को मिल रहा है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने तगड़ी कमाई शुरू कर दी, जिसका सीधा असर सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ पर पड़ा है। जहां एक समय ‘बॉर्डर 2’ करोड़ों में नोट छाप रही थी, वहीं अब इसकी कमाई लाखों में सिमटती नजर आ रही है।
‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70.68 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 22.35 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि तीसरे शुक्रवार यानी 22वें दिन फिल्म की कमाई महज 80 लाख रुपये रह गई। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 318.55 करोड़ रुपये हो चुका है। हालांकि तीसरे हफ्ते में 300 करोड़ क्लब में एंट्री करना बड़ी उपलब्धि रही, लेकिन मौजूदा गिरावट मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन गई है।
मर्दानी 3 का कलेक्शन
‘मर्दानी 3’ ने पहले हफ्ते में 26.3 करोड़ और दूसरे वीक में 14.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 15वें दिन य़ानी तीसरे फ्राइडे को 60 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ की 15 दिनों की कुल कम्ई अब 41.50 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
ओ रोमियो की कहानी
‘ओ रोमियो’ की सफलता की बात करें तो फिल्म में शाहिद कपूर ‘हुसैन उस्तरा’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। एक गैंगस्टर की यह कहानी दर्शकों को काफी आकर्षित कर रही है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक खतरनाक अपराधी एक बेवा के प्यार में इस कदर दीवाना हो जाता है कि वह खुद को ही अपनी माशूका के पति के कातिल की सुपारी दे देता है। अपने दुश्मन तक पहुंचने के लिए वह इटली तक का सफर करता है।
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री
फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री भी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर ‘हुसैन उस्तरा’ का स्टाइल और डायलॉग्स ट्रेंड कर रहे हैं। अब निगाहें वीकेंड पर टिकी हैं। क्या ‘बॉर्डर 2’ दोबारा रफ्तार पकड़ेगी या ‘ओ रोमियो’ का जादू यूं ही चलता रहेगा यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।
