Ya Baba Song Release: ‘या बाबा’ गाने में राकेश बेदी ने मचाया धमाल, नोरा फतेही के साथ डांस देख फैंस हुए दीवाने
Nora Fatehi Ya Baba Song: नोरा फतेही और शिल्पा राव का नया गाना 'या बाबा' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस शानदार अरबी डांस नंबर में दिग्गज एक्टर राकेश बेदी के सरप्राइज डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दि
- Written By: यति सिंह
नोरा फतेही और राकेश बेदी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Nora Fatehi Ya Baba Song Viral: वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर बॉलीवुड में एक ऐसा धमाका हुआ है जो सोशल मीडिया पर छा गया। डांस क्वीन नोरा फतेही का नया इंटरनेशनल ट्रैक ‘या बाबा’ हाल ही में रिलीज हुआ है। वैसे तो नोरा का हर गाना इंटरनेट पर आते ही छा जाता है, लेकिन इस बार स्टोरी में एक ऐसा मोड़ है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
नोरा फतेही के या बाबा गाने में नोरा फतेही के हुस्न और डांस के साथ-साथ एक ऐसे दिग्गज एक्टर की एंट्री हुई है, जिसने पूरी महफिल ही लूट ली। टीवी और फिल्मों के फेमस एक्टर राकेश बेदी ने इस गाने में नोरा के साथ ऐसा अरबी डांस किया है कि फैंस उन्हें देखते रह गए। लोग राकेश बेदी को उनके फेमस किरदार ‘जमील जमाली’ के नाम से याद कर रहे हैं और उनकी एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सुरों और थिरकन का ऐसा संगम पहले नहीं देखा
टी-सीरीज और भूषण कुमार की इस नई पेशकश ‘या बाबा’ सिर्फ एक गाना नहीं है बल्कि यह संगीत, डांस और अलग-अलग संस्कृतियों का एक खूबसूरत मिश्रण है। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इसमें न सिर्फ अपनी थिरकन का जादू बिखेरा है, बल्कि उन्होंने इस गाने में अपनी आवाज भी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
India’s Got Latent 2: लैंगिक भेदभाव के खिलाफ बोले समय रैना, फैंस ने कहा- यही है असली स्टैंड
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
नोरा फतेही अरबी अंदाज वाली गायकी इस ट्रैक को एक ग्लोबल वाइब देती है। वहीं दूसरी तरफ अपनी दमदार गायकी के लिए फेमस शिल्पा राव ने इस गाने को एक जादुई गहराई दी है। शिल्पा की आवाज गाने के जोशीले रिदम के बीच एक अलग ही जश्न का माहौल पैदा करती है। संजॉय के बेहतरीन कंपोजिशन और नोरा फतेही, संजॉय और वायु के लिखे बोल हर किसी को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।
सेट पर जब थिरके राकेश बेदी के कदम
‘या बाबा’ गाने के विजुअल्स किसी बड़े त्योहार जैसे नजर आते हैं। निर्देशक आदिल शेख ने म्यूजिक वीडियो को बेहद आलीशान तरीके से फिल्माया है। आलीशान सजावट, सांस्कृतिक झलकियां और त्योहार जैसा माहौल दर्शकों को दूसरी दुनिया में ले जाता है। अलीशा सिंह की कोरियोग्राफी पर नोरा फतेही ने हमेशा की तरह अपनी बेहतरीन अदाकारी पेश की है।
गाने में जैसे ही राकेश बेदी की एंट्री होती है, गाने का पूरा मिजाज बदल जाता है। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाने वाले राकेश बेदी नोरा के साथ कदम से कदम मिलाकर अरबी डांस करने लगते हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: भारत का सबसे महंगा एक्टर बना ये स्टार, न शाहरुख, न रजनीकांत… ₹325 करोड़ फीस लेकर इस एक्टर ने रचा इतिहास
Google पर छाया नोरा फतेही का जादू
अभी हाल ही में अपने बेहतरीन डांस और ग्लैमरस अंदाज के लिए फेमस एक्ट्रेस नोरा फतेही ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है।
इस लिस्ट में नोरा फतेही न सिर्फ प्रियंका चोपड़ा बल्कि आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी ग्लोबल स्टार्स को भी पछाड़कर नंबर एक की पोजीशन हासिल की है। फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह के बाद से ही उनके डांस वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं, जिसने उन्हें सर्च रैंकिंग के शिखर पर पहुंचा दिया है।
