कृतिका सेंगर हैं प्रेग्नेंट, जल्द पति निकितिन धीर के पहले बच्चे को देंगी जन्म
- Written By: उज्वला धारपवार
Nikitin Dheer announces wife Kratika Sengar’s pregnancy : टीवी अभिनेत्री कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) और निकितिन धीर (Nikitin Dheer) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सेलिब्रिटी कपल जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। कृतिका बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खुश की खबर को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। कृतिका ने बताया कि मेरा पूरा परिवार काफी खुश है। मेरे पति निकितिन आसमान पर है। वह पिता बनने के लिए उत्साहित हैं। मैंने खुद भी बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। यह मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए नया अध्याय है।‘
इसके साथ ही अभिनेत्री ने शेयर तस्वीर के कैप्शन में लिखा ‘धीर जूनियर साल 2022 में आने वाला है।’ फैंस के अलावा टीवी और बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें बच्चे की आने की बधाई दी है। गौहर खान, किश्वर मर्चेंट, अंकिता लोखंडे, नमन शॉ, स्मृति खन्ना जैसे तमाम सेलेब्स ने कृतिका सेंगर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने बदली Nawazuddin Siddiqui की किस्मत, सालों के संघर्ष के बाद मिली बॉलीवुड में पहचान
‘फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए बनती हैं’, Sonakshi Sinha ने सिनेमा को लेकर रखी बेबाक राय
Cannes में Urvashi Rautela का दिखा ग्लैमरस लुक, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, गिगी हदीद के लुक से किया कम्पेयर
Aditi Rao Hydari Look: रेड कार्पेट पर अदिति राव हैदरी ने बिखेरा ग्लैमर, नियॉन ग्रीन गाउन में दिखीं स्टनिंग
[blurb content=””]टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर और बॉलीवुड एक्टर निकितिन धीर की शादी एक अरेंज मैरिज थी। यह दोनों साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी की तस्वीरें उस दौरान फैंस के बीच काफी वायरल हुई थी।
