Lagaan के 25 साल पूरे होने पर सजा सितारों का मेला, Rekha के पैर छूती दिखीं Aamir Khan की बहन, साथ में दिए पोज
Rekha Viral Photos: ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर आयोजित सेलिब्रेशन इवेंट में आमिर खान की बहन निखत खान ने रेखा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए।
- Written By: सोनाली झा
रेखा के पैर छूती दिखीं आमिर खान की बहन निखत खान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Nikhat khan Touches Rekha Feet: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म लगान ने भारतीय सिनेमा में अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस इवेंट से सामने आई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
कार्यक्रम में सलमान खान, करीना कपूर खान, काजोल, जूही चावला और दिग्गज अभिनेत्री रेखा समेत कई चर्चित हस्तियां पहुंचीं। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा आमिर खान की बहन और रेखा की मुलाकात की हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान की बहन निखत खान रेखा का स्वागत करती नजर आ रही हैं। जैसे ही रेखा इवेंट में पहुंचीं, निखत ने उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया।
रेखा के सम्मान में झुकीं निखत खान
वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा ने निखत को गले लगाया, जिसके बाद निखत ने सम्मान स्वरूप उनके पैर छुए। इस खूबसूरत पल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद दोनों ने साथ में कैमरों के लिए कई पोज भी दिए। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों के बीच सम्मान और स्नेह की इस झलक की तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गोवा नहीं बल्कि मुंबई में शूट हुआ था ‘हसीना मान जाएगी’ का गाना, Karisma Kapoor ने किया बड़ा खुलासा
‘कॉकटेल 2’ प्रमोशन में मची अफरा-तफरी, Rashmika Mandanna की सुरक्षा के लिए ढाल बनकर खड़ी हुईं Kriti Sanon
Amrish Puri Slap Story: जब अमरीश पुरी ने स्मिता पाटिल को जड़ दिया था थप्पड़, जानें दिलचस्प किस्सा
री-रिलीज में भी Haunted 3D का जलवा बरकरार, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल
अपने अंदाज से छा गईं रेखा
हर बार की तरह इस कार्यक्रम में भी रेखा का अंदाज बेहद शानदार रहा। उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका क्लासिक और रॉयल लुक देखने को मिला। उनकी सादगी, शालीनता और खूबसूरती ने एक बार फिर इवेंट की लाइमलाइट अपने नाम कर ली। सोशल मीडिया पर रेखा की तस्वीरें और वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं।
आमिर की फैमिली भी रही मौजूद
इस खास आयोजन में आमिर खान का पूरा परिवार शामिल हुआ। उनकी पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। वहीं आमिर खान अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए। 15 जून 2001 को रिलीज हुई ‘लगान’ भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म को न सिर्फ दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली थी।
