Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पत्नी प्रियंका चोपड़ा संग फोटो शेयर कर निक जोनस ने खुद को बताया भाग्यशाली

निक जोनस ने हाल ही में पत्नी प्रियंका चोपड़ा संग एक रोमांटिक फोटो शेयर कर खुद को लकी बताया। इस पोस्ट पर प्रियंका ने जवाब दिया कि नो, मी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jun 24, 2025 | 03:55 PM

पत्नी प्रियंका चोपड़ा संग फोटो शेयर कर निक जोनस ने खुद को बताया भाग्यशाली

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए खास पोस्ट करते रहते हैं। अब एक बार फिर निक जोनस ने पत्नी प्रियंका के लिए दिल जीत लेने वाली पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा निक की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और दोनों के चेहरे पर प्यारी मुस्कान है। इस रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा कि लकी मी यानी मैं भाग्यशाली हूं। निक के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए और इस कपल को परफेक्ट जोड़ी कहा।

प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। प्रियंका ने पति के पोस्ट पर कमेंट किया कि नो, मी यानी नहीं, मैं। उनका ये छोटा सा लेकिन भावुक जवाब सोशल मीडिया पर फैंस के दिलों को छू गया। यह फोटो दरअसल, निक जोनस के स्टेज प्ले ‘The Last Five Years’ के आखिरी शो के मौके की है।

सम्बंधित ख़बरें

पहली बार क्लिफ जंपिंग करते दिखीं फातिमा सना शेख, शेयर किया रोमांचक अनुभव

अहान शेट्टी ने दिलजीत दोसांझ को बताया इंस्पिरेशन, शेयर की बॉर्डर 2 के सेट से खास बॉन्ड की तस्वीर

राम चरण ने एआर रहमान को जन्मदिन पर दी खास बधाई, पेड्डी के म्यूजिक के लिए जताया आभार

Hina Khan Health: मुंबई की खराब हवा बनी हिना खान की परेशानी की वजह, सोशल मीडिया पर जताई चिंता

प्रियंका उस शो को देखने पहुंची थीं, जबकि वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रमोशन में व्यस्त थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपने पति के स्पेशल मोमेंट को सेलिब्रेट करने के लिए समय निकाला और शो का हिस्सा बनीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ 2 जुलाई 2025 को रिलीज होने जा रही है।

ये भी पढ़ें- RJ महवश की ड्रेस पर दिखा प्राइस टैग, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने ली क्लास

हेड्स ऑफ स्टेट में उनके साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा जैसे सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा वो एसएस राजामौली की फिल्म ‘SSMB 29’ में भी नजर आएंगी, जिसमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में होंगे। निक और प्रियंका की यह प्यारभरी सोशल मीडिया एक्सचेंज न सिर्फ उनके बीच की बॉन्डिंग को दिखाता है, बल्कि फैंस को एक बार फिर ‘कपल गोल्स’ का परफेक्ट उदाहरण भी देता है।

Nick jonas calls himself lucky after sharing photo with wife priyanka chopra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2025 | 03:55 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Nick Jonas
  • priyanka chopra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.