-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- New Year 2026 Tv Special Program List
Happy New Year 2026: टीवी पर सजेगी सितारों की महफिल, यहां देखें न्यू ईयर जश्न की पूरी लिस्ट
- Written By: अनिल सिंह
New Year 2026: 31 दिसंबर की रात टीवी पर ITA अवॉर्ड्स (स्टार प्लस पर आलिया भट्ट), KBC में अमिताभ-अगस्त्य नंदा (सोनी), और 'नागिन 7' (कलर्स) के स्पेशल एपिसोड्स का प्रसारण होगा।

New Year 2026 TV Celebration (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
New Year 2026 TV Celebration Programs: साल 2026 हमारे दरवाज़े पर दस्तक देने को तैयार है। अगर आप 31 दिसंबर को क्लब की भीड़ और ट्रैफिक जाम से बचना चाहते हैं, तो भारतीय टेलीविजन चैनलों (GEC) ने घर पर परिवार के साथ सुकून से नए साल का स्वागत करने का शानदार इंतजाम किया है।
इस बार चैनल्स अवॉर्ड शोज, स्पेशल एपिसोड्स और अपने डेली सोप्स में ‘महा-ट्विस्ट’ लेकर आ रहे हैं।
पेश है 31 दिसंबर की रात आपके टीवी पर होने वाले खास जश्न की पूरी लिस्ट:
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Earnings: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन भी नहीं दिखी कमाई में तेजी
Lock Upp 2 Update: जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें
अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल
Gaurav Khanna Reaction: ‘प्यार अभी भी उतना ही है’, तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला पर बोले गौरव खन्ना
स्टार प्लस: ITA अवॉर्ड्स की चकाचौंध (Star Plus New Year Programs)
अगर आपको ग्लैमर और रेड कार्पेट पसंद है, तो आपका रिमोट स्टार प्लस पर सेट होना चाहिए।
कार्यक्रम: 25th ITA अवॉर्ड्स (इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड्स)
समय: शाम 7:30 बजे से
हाइलाइट्स: यह ITA का सिल्वर जुबली वर्ष है। टीवी की ‘अनुपमा’ रुपाली गांगुली एक स्पेशल क्लासिकल एक्ट पेश करेंगी। सबसे बड़ा आकर्षण बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट होंगी, जो खास मेहमान के तौर पर आकर परफॉर्मेंस का हौसला बढ़ाएंगी और गेम्स खेलेंगी।
ये भी पढ़ें- नुसरत भरूचा के महाकाल दर्शन पर बवाल, मौलाना ने बोले- तौबा करें, अस्तगफार करें और कलमा पढ़ें
सोनी टीवी: बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियों का संगम (Sony TV New Year Programs)
सोनी टीवी पर न्यू ईयर का जश्न 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलेगा, लेकिन 31 दिसंबर की रात बेहद खास होगी।
कार्यक्रम: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) स्पेशल एपिसोड
समय: रात 9:00 बजे
हाइलाइट्स: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर अपने नाती अगस्त्य नंदा का स्वागत करेंगे। अगस्त्य अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इक्कीस’ का प्रमोशन करने आएंगे। नाना-नाती की केमिस्ट्री और देशभक्ति का मिश्रण रात को यादगार बना देगा।
कलर्स टीवी और ज़ी टीवी: फिक्शन शोज का ड्रामा (Colors & Zee TV New Year Programs)
कलर्स और ज़ी टीवी दोनों ने इस बार अपने लोकप्रिय फिक्शन शोज पर दांव लगाया है।
कलर्स टीवी: एकता कपूर की सुपर-हिट फ्रेंचाइजी ‘नागिन 7‘ का 31 दिसंबर की रात को फिर से प्रसारण होगा। इसके अलावा ‘मन्नत’ और ‘मंगल लक्ष्मी’ में हाई-वोल्टेज ड्रामा और कहानी में ऐसे मोड़ होंगे जो दर्शकों को 2026 में बांधे रखेंगे।
ज़ी टीवी: चैनल ‘सरू’, ‘तुम से तुम तक’, ‘कहानी हर घर की’ समेत अपने लोकप्रिय शोज के स्पेशल एपिसोड ऑन एयर करेगा, जिनमें आपके पसंदीदा किरदार न्यू ईयर पार्टी करते नजर आएंगे।
सब टीवी: हंसी और खुशी के साथ विदाई (Sony Sab New Year Programs)
जो दर्शक रोना-धोना या भारी ड्रामा नहीं चाहते, उनके लिए सब टीवी बेस्ट है।
कार्यक्रम: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (रात 8:30 बजे) में गोकुलधाम सोसाइटी में न्यू ईयर पार्टी होगी।
हाइलाइट्स: इसके अलावा ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा अपने परिवार के साथ नए साल के लिए संकल्प लेती नजर आएंगी।
New year 2026 tv special program list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जुलाई में कब रखा जाएगा कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत का महत्व
Jun 30, 2026 | 10:20 PMराम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:19 PM20 राज्यों का दौरा करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने दी भारत को रेटिंग, राजस्थान-केरल की जमकर तारीफ की
Jun 30, 2026 | 10:13 PM‘सेवा तीर्थ’ में PM मोदी की हाईलेवल बैठक, ईज ऑफ लिविंग से आत्मनिर्भर भारत तक; सचिवों संग 4 घंटे की चर्चा
Jun 30, 2026 | 10:09 PMसुरखी विधानसभा में कांग्रेस साफ! पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सैकड़ों समर्थकों संग BJP में शामिल; मची खलबली
Jun 30, 2026 | 10:09 PMसंभाजीनगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में TC लेने आया नाबालिग छात्र ने शिक्षक पर किए ताबड़तोड़ चाकू से हमला
Jun 30, 2026 | 10:00 PMजब रीवा में आधी रात मानवता के लिए जागी खाकी, पुलिस ने चलाया रेस्कयू ऑपरेशन; नाले में फंसी गाय को दिया नया जीवन
Jun 30, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
Jun 30, 2026 | 05:14 PM
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM














