‘पठान’ सेट से शाहरुख खान की नई तस्वीर आई सामने, दाढ़ी फ्लॉन्ट करते आए नजर
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: ‘जीरो’ फिल्म की असफलता के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) करीब तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री के लिए अभिनेता ने कई प्रोटेक्ट साइन किए हैं। इनमें से एक ‘पठान’ (Pathaan) भी है। यह फिल्म अलगे साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इससे पहले अभिनेता इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इस बीच ‘पठान’ के सेट से शाहरुख की नई तस्वीर सामने आई है। इसमें वह सुपर-हॉट दिखाई दे रहे है।
वायरल हो रही फोटो में आप देख सकते है कि व्हाइट शर्ट में अभिनेता काफी अच्छे लग रहे है। उनकी दाढ़ी भी बढ़ी हुई है। इसमें वह अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए। वैसे यह पहली बार नहीं है जब ‘पठान’ के सेट से शाहरुख की कोई तस्वीर सामने आई हो। जब-जब अभिनेता ने शूटिंग की है तब-तब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी है।
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
तीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
Alliance Controversy: ‘यहां का माहौल नेगेटिव है…’ सोहेल खान का छलका दर्द, शो में कही दिल की बात
Caption this Pic of @iamsrk #ShahRukhKhan? pic.twitter.com/QApuWO7con — SHAHRUKH KHAN WORLD (@IAMSRK_WORLD) June 30, 2022
वर्क फ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान आखिरी बार 2018 की फिल्म ‘जीरो’ में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद अब अभिनेता सब से पहले ‘पठान’ में दिखाई देंगे। फिर एटली-निर्देशित ‘जवान’ 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगा, जोकि 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमा घरों में दस्तक देगी।
