-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Neha Dhupia Support On Deepika Padukone Working Hours Demand
दीपिका पादुकोण की वर्किंग ऑवर्स डिमांड पर नेहा धूपिया का रिएक्शन, बोलीं- शर्मिंदगी नहीं, सपोर्ट की जरूरत है”
- Written By: स्नेहा मौर्या
दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अब हाल ही में नेहा धूपिया ने एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

दीपिका पादुकोण, नेहा धूपिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते कुछ समय से फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। लेकिन इस बार चर्चा उनके अभिनय या लुक को लेकर नहीं, बल्कि वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने इस फिल्म के लिए “लिमिटेड वर्किंग ऑवर्स” की मांग की थी, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ। हालांकि अब धीरे-धीरे इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं।
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने दीपिका का सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना पक्ष रखा। उन्होंने लिखा, “वर्क-लाइफ बैलेंस की बातें करना काफी नहीं है, हमें खासकर न्यू मॉम्स को प्रैक्टिकल सपोर्ट और समझ की ज़रूरत होती है। अक्सर हमें या तो शर्मिंदा किया जाता है या किनारे कर दिया जाता है। एक वर्किंग मां होने के नाते, मैं दीपिका की लिमिटेड वर्किंग ऑवर्स की मांग का पूरा समर्थन करती हूं।”

सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
नेहा से पहले दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम ने भी दीपिका की इस मांग को सही ठहराया था। उन्होंने कहा था, “मुझे लगता है ये मांग न सिर्फ जायज है, बल्कि जरूरी भी है। एक फिल्ममेकर के तौर पर, जब आप किसी कलाकार को कास्ट करते हैं, तो आपको उनकी प्राथमिकताओं और सीमाओं को समझना चाहिए। दीपिका का ये स्टैंड बिलकुल सही दिशा में उठाया गया कदम है।”
ये भी पढ़ें- ईशान खट्टर की ‘द रॉयल्स’ ने मारी बाजी, एक्टर ने किरदार को लेकर शेयर किया अनोखा किस्सा
इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब दीपिका पादुकोण संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा बनीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दीपिका ने फिल्म के सेट पर सीमित काम के घंटे (लिमिटेड शिफ्ट टाइमिंग) की मांग की थी, ताकि वह अपनी निजी जिम्मेदारियों को भी निभा सकें। इसके साथ ही उन्होंने कथित तौर पर 40 करोड़ की फीस की मांग की थी। लेकिन इन शर्तों के चलते बात नहीं बनी और आखिरकार दीपिका ने फिल्म से किनारा कर लिया। बाद में तृप्ति डिमरी को इस फिल्म में दीपिका की जगह कास्ट किया गया।
हालांकि, अब दीपिका के इस फैसले ने बॉलीवुड में एक नई चर्चा को जन्म दिया है, जो आने वाले समय में इंडस्ट्री के काम करने के तौर-तरीकों को बदलने की दिशा में एक मजबूत कदम बन सकता है।
Neha dhupia support on deepika padukone working hours demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LPG Delivery: इंडेन गैस का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 4 घंटे में होगी आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी
Jul 29, 2026 | 12:15 PMमनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा हाई कोर्ट पहुंचे, पीएमएलए अदालत के समन को दी चुनौती
Jul 29, 2026 | 12:10 PMछत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति: हर घर पहुंचेगा पानी, ₹6,000 में मिलेगा नल कनेक्शन, जानें पूरी योजना!
Jul 29, 2026 | 12:08 PMCJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
Jul 29, 2026 | 12:08 PMKKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jul 29, 2026 | 12:03 PMAdani UK Port: ब्रिटेन के बंदरगाहों पर चलेगा अडानी का सिक्का, 21 पोर्ट्स पर है अब कंपनी की नजर
Jul 29, 2026 | 11:57 AMछतरपुर: सार्वजनिक तालाब पर मछली पालन पट्टे का ग्रामीणों ने किया विरोध, कलेक्टर से निरस्तीकरण की मांग
Jul 29, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














