

Highlights
यामी गौतम की 'नई नवेली' ने पहले दिन करीब 3.25 करोड़ नेट कमाए।
राजकुमार राव की 'प्रहार' का पहले दिन का नेट कलेक्शन करीब 2.35 करोड़ रहा।
बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों में यामी गौतम की फिल्म आगे रही।
Nayyi Navelli vs Prahaar Box Office Collection Day 1: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्मों का आपस में टकराना एक आम बात बन चुकी है, लेकिन इस बार शुक्रवार के दिन जो महामुकाबला देखने को मिला, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक तरफ जहां बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म के साथ उतरीं।
वहीं दूसरी तरफ एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अहम भूमिका वाली कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। दोनों ही बड़ी फिल्मों के मैदान में एक साथ उतरने की वजह से बॉक्स ऑफिस का माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है और पहले ही दिन से दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर शुरू हो चुकी है।
दर्शकों के बीच इन दिनों हॉरर-कॉमेडी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है और इसका सीधा मुनाफा यामी गौतम की फिल्म को मिलता हुआ साफ नजर आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर जो माहौल बना था और दर्शकों से जो पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे थे, उन्होंने फिल्म के पक्ष में काम किया है।
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म नई नवेली ने पहले दिन रात दस बजे तक लगभग 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म को देशभर में 5000 से ज्यादा शो मिले और लगभग 10 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है, जिससे यह रेस में थोड़ा आगे बनी हुई है।
दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई मुंबई के ऐतिहासिक 26/11 आतंकी हमले के मुख्य आरोपी कसाब को फांसी दिए जाने की गंभीर कहानी पर आधारित फिल्म 'प्रहार' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर रही है।
पहले दिन के आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है। इस फिल्म को लगभग 4000 के करीब शो मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत दर्ज की गई, जो यह साबित करती है कि गंभीर सिनेमा पसंद करने वाले दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं।
भले ही बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों और कमाई के मामले में यह मुकाबला सिंगल डिजिट की रेस तक सीमित नजर आ रहा हो, लेकिन फिल्म समीक्षकों द्वारा दोनों फिल्मों के कलाकारों के काम की जमकर तारीफ की जा रही है। एक तरफ जहां यामी गौतम की कॉमिक और डरावनी टाइमिंग दर्शकों को खूब हंसा और डरा रही है।
वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव की संजीदा और दमदार एक्टिंग ने एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया है। वीकेंड के इन 2 दिनों में यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है कि कौन सी फिल्म दर्शकों को थिएटर्स की कुर्सियों तक खींचने में पूरी तरह कामयाब होती है।