17 साल की उम्र में जामनगर के महाराजा से इश्क, फिर टूटा रिश्ता, सिमी ग्रेवाल की लव लाइफ का अनसुने किस्से

Simi Garewal Birthday: दिग्गज एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल का बचपन का शाही रोमांस और फिल्मों में उनका शानदार सफर हमेशा चर्चा में रहा, जहां उन्हें करियर में बेशुमार शोहरत और प्यार की अनूठी दास्तां लिखी।
Simi Garewal Birthday
सिमी ग्रेवाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सिमी ग्रेवाल को 17 साल की उम्र में जामनगर के महाराजा से हुआ था प्यार।

  • सिमी ग्रेवाल और महाराजा शत्रुसाल्य सिंह का रिश्ता करीब तीन साल तक चला।

  • फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से सिमी ग्रेवाल को बॉलीवुड में खास पहचान मिली।

Simi Garewal Love Story: भारतीय सिनेमा में अपनी दिलकश अदाओं और अलग अंदाज से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली सिमी ग्रेवाल ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी पेशेवर जिंदगी जितनी चमकदार रही, पर्सनल लाइफ के पन्ने उतने ही दिलचस्प और हैरान करने वाले रहे हैं।

बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाली इस एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे अनसुने किस्से हैं जो आज भी लोगों को अपनी तरफ खींच लेते हैं। उनके शुरुआती जीवन से लेकर प्यार और फिर ग्लैमर की दुनिया तक का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है।

7 समंदर पार से शुरू हुआ था एक्टिंग का सफर

उनका जन्म 17 अक्टूबर 1947 को पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था और उनका पूरा नाम सिमरिता ग्रेवाल है। उनके पिता जे. एस. ग्रेवाल इंडियन आर्मी में ब्रिगेडियर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, जिसके कारण उनकी लाइफ में अनुशासन और शालीनता का खास महत्व था।

उनकी शुरुआती शिक्षा इंग्लैंड में ही पूरी हुई और वहीं रहते हुए उन्हें पहली बार एक्टिंग की दुनिया के दरवाजे नजर आए। कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया और 60 के दशक में जोहर मेहमूद इन गोवा के जरिए अपने करियर की शुरुआत की, जिसने उन्हें एक नई पहचान दी।

Simi Garewal Birthday
सिमी ग्रेवाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

जब सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ते हुए मिला बड़ा मुकाम

अपने शुरुआती दौर में दो बदन और साथी जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने अपनी एक्टिंग क्षमता का लोहा मनवाया और आलोचकों की प्रशंसा बटोरी। इसके बाद राज कपूर की आइकॉनिक फिल्म मेरा नाम जोकर में उनके काम ने उनके करियर को एक नई दिशा दी और वे घर-घर में पहचानी जाने लगीं।

इसके अलावा सत्यजीत रे की फिल्म अरण्येर दिनरात्रि और बाद में सिद्धार्थ तथा ऋषि कपूर की कर्ज जैसी फिल्मों ने उनकी एक्टिंग के दायरे को और ज्यादा बढ़ा दिया। इन बेहतरीन फिल्मों के दम पर उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान भी मिले।

17 साल में शाही शख्सियत से हुआ था प्यार

उनकी जिंदगी का सबसे दिलचस्प और फेमस किस्सा उनके पहले प्यार से जुड़ा है, जो उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुद शेयर किया था। जब वे महज 17 साल की थीं, तब वे जामनगर के महाराजा शत्रुसाल्य सिंह जी के प्यार में पड़ गईं और यह रिश्ता लगभग 3 साल तक परवान चढ़ा।

Simi Garewal Birthday
स्मिता पाटिल का वो सच, जिसे सुनकर आंखें हो जाएंगी नम, आखिरी इच्छा पूरी करते हुए रो पड़े थे मेकअप आर्टिस्ट

उस दौर को याद करते हुए उन्होंने बताया था कि महाराजा ने उन्हें वन्य जीवन, विभिन्न खेलों और खानपान की एक बिल्कुल नई दुनिया से रूबरू कराया था। हालांकि समय के साथ इस रिश्ते में पोजेसिवनेस बढ़ने लगी, जिससे यह रिलेशन उनके लिए काफी घुटन भरा और टॉक्सिक हो गया था।

शादीशुदा जीवन और छोटे पर्दे पर शानदार वापसी

अपने पर्सनल जिंदगी के सफर में सिमी ग्रेवाल ने साल 1970 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन फैमिली से जुड़े रवि मोहन के साथ सात फेरे लिए थे, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। दूरी और आपसी असहजता के चलते दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और उनका तलाक हो गया।

फिल्मों के बाद उन्होंने टीवी सीरियल का रुख किया और अपने फेमस टॉक शो रेन्जेव्यू विद सिमी ग्रेवाल के जरिए बड़े-बड़े स्टार्स और हस्तियों के गहरे राज दुनिया के सामने रखे। आज भी उनका यह सफर और जीवन के प्रति बेबाक नजरिया लोगों के बीच चर्चा का मुद्दा बना रहता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com