नयनतारा का चेन्नई के पॉश इलाके में बड़ा निवेश, पति विग्नेश शिवन संग खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, जानें कीमत

Nayanthara Vignesh Property: नयनतारा और विग्नेश शिवन ने चेन्नई के पॉश इलाके में करीब 31.5 करोड़ रुपये का लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। यह प्रॉपर्टी ‘लेगेसी’ रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में स्थित है।
Nayanthara Vignesh Shivan property Chennai duplex Luxury Apartment house price
नयनतारा और विग्नेश शिवन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nayanthara Luxury Apartment: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और उनके पति व फिल्ममेकर विग्नेश शिवन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि चेन्नई में खरीदी गई उनकी नई लग्जरी प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल ने शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक पोएस गार्डन में एक शानदार डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत सुनकर लोग हैरान रह गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नयनतारा और विग्नेश शिवन ने चेन्नई के टेयनामपेट इलाके में बने ‘लेगेसी’ नाम के एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में यह लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट बिल्डिंग की चौथी और पांचवीं मंजिल पर स्थित है और इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहद शानदार डिजाइन देखने को मिलता है। बताया जा रहा है कि यह प्रॉपर्टी शहर के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित इलाकों में गिनी जाती है। ऐसे में इस घर की कीमत भी काफी ज्यादा बताई जा रही है।

31.5 करोड़ रुपये में हुई डील

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट की कीमत करीब 31.5 करोड़ रुपये है। प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, इस अपार्टमेंट का सुपर बिल्ट-अप एरिया करीब 14,369 स्क्वायर फुट है। इसके अलावा इस प्रॉपर्टी के साथ 5,308 स्क्वायर फुट का गार्डन एरिया भी शामिल है, जो इसे और भी खास बनाता है। अगर कीमत के हिसाब से देखा जाए तो इस प्रॉपर्टी की प्रति वर्ग फुट कीमत करीब 21,946 रुपये बैठती है।

प्रॉपर्टी में नयनतारा का बड़ा हिस्सा

दस्तावेजों के अनुसार यह प्रॉपर्टी नयनतारा और विग्नेश शिवन दोनों के नाम पर रजिस्टर है। हालांकि इसमें नयनतारा की हिस्सेदारी ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपार्टमेंट में नयनतारा के पास 90 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि विग्नेश शिवन के पास 10 प्रतिशत हिस्सा है। दस्तावेजों में विग्नेश शिवन का आधिकारिक नाम विग्नेश्वर शिवकोलुंडु दर्ज किया गया है।

वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं नयनतारा

अगर काम की बात करें तो नयनतारा जल्द ही फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार यश भी दिखाई देंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 4 जून तय की गई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com