करण जौहर पर आग बबूला हुए साउथ अभिनेत्री नयनतारा के फैंस, ट्विटर यूजर्स ने लगा दी क्लास
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Bollywood producer-director Karan Johar) का सेलिब्रिटी शो ‘कॉफी विद करण 7’ (Koffee with Karan 7) इन दिनों सुर्खियों में है। इस शो में सेलिब्रिटीज से कई कड़े और विवादित सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए यह शो फैंस के बीच हमेशा ही चर्चा का विषय बना हुआ रहता है। हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु (Samantha Prabhu) शो के एक एपिसोड दिखाई दिए थे। शो के दौरान करण जौहर द्वारा नयनतारा (Nayanthara) को लेकर दिए गए एक बयान के चलते फैंस उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
करण जौहर का यह शो करीब एक घंटे का होता है। इस बीच शो में शामिल होने वाले सभी सेलेब्स खुलकर बोलते दिखाई देते हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपने करियर और पूर्व पति अभिनेता नागा चैतन्य से तलाक के बारे में भी बात की है। लेकिन करण जौहर के साथ उनकी एक बातचीत साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा के फैंस को रास नहीं आई। इतना ही नहीं इस अभिनेत्री के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। नयनतारा के प्रशंसकों ने आरोप लगाया है कि करण जौहर ने अपने टॉक शो में नयनतारा को छोटा करने की कोशिश की। दरअसल, करण जौहर ने सामंथा से पूछा कि उन्हें लगता है कि इस वक्त साउथ की सबसे हॉट फीमेल एक्ट्रेस कौन हैं। इस बारे में बताते हुए समांथा ने नयनतारा का नाम लिया। वह नयनतारा के साथ ‘कथुवाकुला रेंदु कधल’ में काम कर चुकी हैं।
@Samanthaprabhu2 Is such a Sweetheart & Sharing her Lovable bond with #Nayanthara ❤️ @karanjohar She is not far in your list coz Your list is full of Nepo-Products which doesn’t deserve any arguements and discussions. #KoffeeWithKaran #LadySuperStar pic.twitter.com/TDUXGT871Z — A. (@ursavian) July 21, 2022
सम्बंधित ख़बरें
Karan Johar Emotional Post: सोशल मीडिया के दबाव पर छलका करण जौहर का दर्द, पुराने दिनों को किया याद
Met Gala 2026 में करण जौहर का जलवा, ड्रामैटिक केप पहन बने फैशन आइकॉन, मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में लूटी महफिल
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ‘चांद मेरा दिल’ का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Karan Johar ने दी खुशखबरी, ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, लक्ष्य-अनन्या की जोड़ी पर टिकी निगाहें
करण जौहर के सवाल का जवाब देते हुए सामंथा ने कहा- ‘मैंने नयनतारा के साथ काम किया है, जो साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं।’ समांथा जैसे ही नयनतारा का नाम लेती है, करण कहता है- ‘ठीक है, मुझे ऐसा नहीं लगता। वह मेरी सूची में नहीं है। इसके बाद करण ने ओरमैक्स मीडिया की लिस्ट दिखाई, जिसमें सामंथा को देश की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री बताया गया। हालांकि, करण जौहर के कमेंट पर नयनतारा के फैंस गुस्से में हैं। नयनतारा के फैंस ट्विटर पर वीडियो शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
