Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवरात्रि में रानी मुखर्जी के फैंस को तोहफा, मर्दानी 3 का नया पोस्टर जारी, कब रिलीज होगी फिल्म

Mardaani 3 New Poster: यशराज फिल्म्स ने नवरात्रि के पहले दिन एक खास तोहफे के रूप में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मर्दानी 3' का नया पोस्टर रिलीज किया।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Sep 22, 2025 | 02:28 PM

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का नया पोस्टर जारी, 2026 में रिलीज होगी फिल्म

Follow Us
Close
Follow Us:

Mardaani 3 Release Date: रानी मुखर्जी अभिनीत मर्दानी 3 फिल्म का नया पोस्टर नवरात्रि के मौके पर जारी किया गया है। पोस्टर में पिस्टल पकड़े हाथ नजर आ रहा है और बैकग्राउंड में दिल्ली पुलिस लिखा हुआ एक बैरिकेड भी नजर आ रहा है, जिससे यह साफ है कि फिल्म की कहानी दिल्ली पुलिस के इर्द-गिर्द घूमेगी।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ”नवरात्रि के पहले दिन, अच्छाई की बुराई पर जीत का जश्न। रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौट रही हैं, अपने करियर के सबसे मुश्किल केस की जांच के लिए।”

सम्बंधित ख़बरें

भारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की फिल्म का जादू, O’Romeo ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़

IND Vs PAK महामुकाबले में हनुमानकाइंड ने नहीं गाया ‘धुरंधर’ का गाना, क्या पाकिस्तान बना कारण?

जेल में बंद Rajpal Yadav की चमकी किस्मत, हाथ लगी एक और फिल्म, मुसीबत के समय फरिश्ता बनकर आया ये एक्टर

गंभीर मुद्दे पर आधारित है फिल्म

इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया गया। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं। ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2014 में आई थी, जिसे प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित थी।

ये भी पढ़ें- ‘भतीजी के 5 बच्चे सबके पिता अलग’, कुमार सानू के परिवार पर पूर्व पत्नी रीटा भट्टाचार्य का गंभीर आरोप

शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी

इसके बाद 2019 में ‘मर्दानी 2’ रिलीज हुई, जिसमें एक खतरनाक अपराधी, बलात्कारी और हत्यारे की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म को गोपी पुथरन ने डायरेक्ट किया था। अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है, जिसमें एक बार फिर रानी मुखर्जी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में लौट रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार भी कहानी एक खतरनाक और डरावने अपराधी के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो शिवानी शिवाजी रॉय के लिए अब तक का सबसे कठिन केस होगा।

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ

‘मर्दानी’ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-प्रधान फ्रेंचाइजी मानी जाती है, जो पिछले 11 साल से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी है। इस पोस्ट पर फैंस के ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रहे हैं। लोग पोस्टर पर फायर इमोजी भेज रहे हैं। एक ने लिखा- पहली एक्ट्रेस हैं रानी मुखर्जी, जिनकी सोलो फिल्म भी चली है, किसी हीरो की जरूरत नहीं। दूसरे ने लिखा- मैं बहुत एक्साइटेड हूं। वहीं एक अन्य ने लिखा-आखिरकार इंतजार खत्म हुआ।

Navratri 2025 rani mukerji mardaani 3 new poster released film to release in 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2025 | 02:28 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.