-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Nargis Fell In Love With Married Raj Kapoor Marriage Would Not Happen
राज कपूर की मोहब्बत में सब कुछ हार बैठीं नरगिस, मगर शादी का सपना रह गया अधूरा
- Written By: सोनाली झा
राज कपूर के लिए नरगिस ने हर हदें पार कर दी थी। राज कपूर और नरगिस पहली बार फिल्म आग में एक साथ काम किया था। पहली ही फिल्म से दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया।

नरगिस (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस का जन्म 1 जून 1929 में हुआ था। 70-80 के दशक में अभिनेत्री नरगिस का जादू दर्शकों के सर चढ़ कर बोलता था। खासकर राज कपूर के साथ उनकी जोड़ी को विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता था। पर्दे पर ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ जैसा रोमांटिक गीत निभाने वाली ये जोड़ी असल जिंदगी में भी एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करती थी, लेकिन ये प्यार शादी तक नहीं पहुंच सका।
राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी पत्नी कृष्णा कपूर से उन्हें पाँच बच्चे थे। इसके बावजूद, नरगिस से उनकी नजदीकियां लगातार बढ़ती गईं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म आग (1948) के सेट पर हुई थी, और वहीं से उनके प्रेम की शुरुआत मानी जाती है। इसके बाद ‘बरसात’ जैसी सुपरहिट फिल्म में काम करने के बाद दोनों का रिश्ता और भी गहरा हो गया।
नरगिस ने इस रिश्ते में खुद को पूरी तरह झोंक दिया था। जब आरके स्टूडियो आर्थिक संकट से गुजर रहा था, तब नरगिस ने अपनी सोने की चूड़ियां तक बेच दी थीं ताकि राज कपूर की प्रोडक्शन कंपनी को मदद मिल सके। इसके अलावा उन्होंने बाहरी बैनर की फिल्मों जैसे ‘अदालत’, ‘लाजवंती’, ‘घर संसार’ में काम किया ताकि स्टूडियो का खर्च चल सके।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बावजूद नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’, 8वें दिन कमाई के साथ बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड
मिर्जापुर में मुन्ना भैया नहीं थे दिव्येंदु शर्मा पहली पसंद, बबलू पंडित का रोल हुआ था ऑफर, फिर ऐसे पलटी किस्मत
ये भी पढ़ें- टूटा भारत का सपना, मिस वर्ल्ड 2025 की रेस से बाहर हुईं नंदिनी गुप्ता
लेकिन यह प्रेम कहानी तब मोड़ पर आ गई जब नरगिस को एहसास हुआ कि राज कपूर कभी अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेंगे। कृष्णा कपूर तलाक देने को तैयार नहीं थीं और राज भी अपने परिवार से अलग होने के लिए राजी नहीं थे। ऐसे में, निराश और टूटे दिल के साथ, नरगिस ने राज कपूर से दूर होने का फैसला कर लिया। इस अधूरी मोहब्बत ने नरगिस को तोड़ जरूर दिया, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और आगे चलकर अभिनेता सुनील दत्त से शादी की। सुनील दत्त ने नरगिस को मुश्किल वक्त में सहारा दिया था और वही उनका सच्चा जीवनसाथी बने।
ये भी पढ़ें- सुचाता चुआंगस्री के सिर पर सजा Miss World का ताज, प्राइज मनी के साथ मिली चमचमाती ट्रॉफी
Nargis fell in love with married raj kapoor marriage would not happen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
Jun 27, 2026 | 10:04 PMLiver Detox: लिवर को रखना है फिट? आज से डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड सब्जियां
Jun 27, 2026 | 10:03 PMकानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PMGlass Skin: चेहरे पर चाहिए कांच जैसा निखार? खीरे में मिलाएं ये 2 चीजें, टैनिंग और दाग-धब्बों से मिलेगी राहत
Jun 27, 2026 | 09:51 PMदीघा बीच पर मस्ती के बीच आई मौत जैसी लहर, ह्यूमन चेन बनाकर लोगों ने बचाई महिला की जान
Jun 27, 2026 | 09:43 PMअतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PMमां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PMवीडियो गैलरी

Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM













