

The Paradise Poster released: नानी की अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन ‘दसरा’ फेम निर्देशक श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं, जो एक बार फिर नानी के साथ धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। फिल्म को SLV सिनेमाज के बैनर तले भव्य रूप में बनाया जा रहा है और यह 26 मार्च 2026 को आठ भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी।
हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसने फैंस की उत्सुकता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। पोस्टर में एक लम्बी बंदूक को आकाश की ओर ताने हुए दिखाया गया है, जो बादलों को चीरती नजर आती है। उसके ऊपर एक छोटे आकार का मानव चित्र है, और चारों ओर उड़ते पक्षी इस दृश्य को इमोशनल रूप से सशक्त बनाते हैं। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा है कि और यह आज से शुरू होता है।
पोस्टर के साथ-साथ मेकर्स ने यह भी घोषणा की है कि फिल्म का फर्स्ट लुक 8 अगस्त 2025 को रिलीज़ किया जाएगा। इससे पहले से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर ट्रेंडिंग चर्चा और तेज हो गई है। फिल्म की सबसे खास बात इसका म्यूज़िक है, जिसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। उनके साथ अर्जुन चैंडी की आवाज ने इसे और भी खास बना दिया है। यह संगीत फिल्म की सिनेमैटिक दुनिया में गहराई और इमोशनल टोन को बखूबी उभारता है।
‘द पैराडाइज’ को नानी की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म माना जा रहा है, जो न केवल भारत में बल्कि ग्लोबली भी बड़े स्केल पर लॉन्च होगी। हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पैनिश, बांग्ला, कन्नड़ और मलयालम जैसी आठ भाषाओं में इसकी रिलीज तय की गई है। फिल्म की भव्यता, अनोखा पोस्टर, शानदार निर्देशन और दमदार म्यूजिक इसे 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बना रहे हैं।