Nanda Birth Anniversary: ताउम्र रही कुंवारी नंदा ने प्रेमी की मौत के बाद नहीं की शादी
बॉलीवुड की एक समय की मशहूर एक्ट्रेस थीं नंदा। लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी में काफी दुखों का सामना किया था। उस समय की सबसे सुंदर एक्ट्रेस होने के बाद भी उन्होंने कभी शादी नहीं की थी। जानते हैं उनके जीवन का रहस्य।
- Written By: अदिति भंडारी
नंंदा जन्मतिथि (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड ने कई सितारों को चमकते और टूटते देखा है। उन्हीं में एक एक्ट्रेस थीं नंदा। वे एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपने परिवार के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी थी। नंदा का जन्म 8 जनवरी 1939 को हुआ था। वे उस समय की बेहद सुंदर एक्ट्रेस थीं। उनका निधन 25 मार्च 2014 को हुआ। आज उनकी जन्मतिथि पर जानते हैं उनके जीवन के संघर्ष के बारे में।
नंदा ने अपने पिता के निधन के बाद अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 7 साल की उम्र में की थी। उनके घर में उनके पिता के जाने के बाद कमाने वाला कोई नहीं था, इसलिए उन्हें स्कूल छोड़कर घर से अपनी पढ़ाई पूरी की। नंदा ने 1948 में मंदिर फिल्म से चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर काम शुरू किया। वे 1956 में फिल्म तुफान और दिया के बाद बॉलीवुड में सुपरहिट हो गईं।
नंदा को फिल्मी दुनिया में जितना प्यार मिला, उतना ही निजी जीवन में तकलिफों का सामना करना पड़ा। वे उस समय की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस होने के बाद भी हमेशा अकेली रहीं। उन्होंने कभी शादी नहीं की। इससे संबंधित एक किस्सा निर्देशक सूरज प्रकाश ने बताया था कि ‘जब जब फूल खिले’ की शूटिंग चल रही थी, उस वक्त महाराष्ट्रियन लेफ्टीनेंट कर्नल नंदा की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
अब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद
Alok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
अब इंसानों की तरह बात करेगा ChatGPT, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-Live, ट्रांसलेशन करते हुए भी नहीं रुकेगी बातचीत
घर से निकलने से पहले पढ़ें IMD का ताजा मौसम अपडेट, कई राज्यों में खतरे की चेतावनी
कर्नल ने निर्देशक से एक्ट्रेस के घर रिश्ता भेजने की भी बात की थी, जिस पर एक्ट्रेस ने मना कर दिया था। नंदा के बारे में एक और किस्सा बेहद फेमस है। डायरेक्टर मनमोहन देसाई को उनसे प्यार हो गया था। लेकिन उनके शर्मीले स्वभाव के कारण वे कभी अपने दिल की बात नहीं कह पाए और उन्होंने जीवनप्रभा से शादी कर ली। लेकिन कुछ समय बाद उनकी लकीरें नंदा से जा मिलीं। निर्देशक की पत्नी का निधन हो गया। इसके बाद नंदा को भी मनमोहन से प्यार हो गया।
नंदा की 52 की उम्र में निर्देशक मनमोहन से सगाई हो गई। लेकिन किस्मत ने उनके जीवन के लिए कुछ और ही लिखा था। सगाई के 2 साल बाद ही मनमोहन की घर की छत से गिरने से मौत हो गई। इसके बाद एक्ट्रेस इस दुख से उभर नहीं पाई। फिर उनकी मां की भी कैंसर से मौत हो गई। जिसके बाद नंदा ने ताउम्र कुंवारी रहने का निर्णय लिया। उसके बाद उन्होंने खुद को घर में कैद कर लिया और कभी पब्लिकली नहीं दिखीं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
