Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Cannes 2025 में नैंसी त्यागी के आउटफिट पर छिड़ा विवाद, सिंगर नेहा भसीन ने लगाया कॉपी का आरोप, सामने आई सच्चाई

कान्स फिल्म फेस्टिवल हर साल की तरह इस बार भी सुर्खियों में है। इसी बीच नैंसी त्यागी का दूसरा कान्स लुक विवादों में आ गया है। फेमस सिंगर नेहा भसीन ने नैंसी पर ड्रेस को कॉपी करने का आरोप लगाया है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: May 20, 2025 | 10:27 AM

नैंसी त्यागी, नेहा भसीन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: हर साल की तरह इस बार 13 मई से शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 इन दिनों खूब चर्चाओं में है। इस इंटरनेशनल फैशन इवेंट में तमाम सेलेब्स जलवा बिखेर रहे हैं। इस बीच भारतीय डिजाइनर और कंटेंट क्रिएटर नैंसी त्यागी ने भी अपने यूनिक स्टाइल से सभी का ध्यान खींचा।

दरअसल, पहले दिन नैंसी त्यागी ने फ्रिल और गुलाब के फूलों से सजा फिटेड गाउन पहना, जबकि दूसरे दिन उन्होंने एक शानदार क्रिस्टल-पर्ल कोर्सेट ड्रेस में रेड कार्पेट पर वॉक किया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोरीं।

नैंसी त्यागी पर नेहा भसीन ने लगाया ये आरोप
लेकिन इसके बाद अब नैंसी त्यागी का ये दूसरा लुक विवादों में आ गया है। फेमस सिंगर नेहा भसीन ने नैंसी पर ड्रेस कॉपी करने का आरोप लगाया है। नेहा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने लगभग वैसी ही कोर्सेट ड्रेस पहनी थी जैसी नैंसी ने कान्स रेड कार्पेट पर पहनी थी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि “सोच रही थी… दोनों कॉर्सेट काफी हद तक एक जैसे लगते हैं…” और फिर अगली स्टोरी में लिखा, “सेम टू सेम।”

ड्रामा तब और बढ़ गया जब यह दावा भी सामने आया कि नैंसी द्वारा पहनी गई यह ड्रेस उन्होंने खुद नहीं बनाई थी, जबकि उन्होंने पहले इसे अपने हाथों से बना हुआ बताया था। बांद्रा के बुटीक स्टोर ‘The Source Bombay’ की संस्थापक सुरभि गुप्ता ने The Free Press Journal से बातचीत में खुलासा किया कि यह ड्रेस नैंसी ने 25,000 रुपये में खरीदी थी। उन्होंने बताया कि भले ही नैंसी ने इसमें एक केप जोड़कर पर्सनल टच दिया हो, लेकिन ड्रेस का मूल डिजाइन उनका था।

ये भी पढ़ें- Cannes में 80 साल की शर्मिला टैगोर और 77 की सिमी ग्रेवाल का डेब्यू, रेड कार्पेट पर दिखा दोनों का जलवा

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सुरभि ने यह भी स्पष्ट किया कि यह किसी प्रकार का कोलाबोरेशन नहीं था, बल्कि एक साधारण बिक्री थी। मालूम हो, नैंसी त्यागी DIY फैशन की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं और उन्होंने अपने पहले कान्स लुक को मां को समर्पित करते हुए बताया था कि उसे बनाने में 25 दिन लगे।

हालांकि, अब नेहा भसीन के दावे और डिजाइनर के खुलासे के बाद फैन्स के बीच नैंसी की क्रिएटिविटी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं और सोशल मीडिया पर इस पर बहस छिड़ गई है।

Nancy tyagi outfit at controversy cannes 2025 singer bhasin accused her of copying

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 10:27 AM

Topics:  

  • Cannes Film Festival
  • Celebrity News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

National Award उठाने के लिए एक हाथ काफी, शाहरुख खान बोले- ठीक नहीं हुई है कंधे की चोट

2

Shah Rukh: तालियों में रखना थोड़ी सी दुआ, बेटे की बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रिव्यू लॉन्च में बोले शाहरुख

3

The Bads Of Bollywood: सलमान-रणवीर का कैमियो, बॉबी देओल की एंट्री और शाहरुख की आवाज ने जीता दिल

4

Vivek Agnihotri: बंगाल में गुंडाराज, विवेक अग्निहोत्री बोले- पश्चिम बंगाल में खत्म हुआ लोकतंत्र!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.