नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं तनुश्री दत्ता, बोलीं- जब समझ आएगा तब अपनी प्रतिक्रिया दूंगी

Nana Patekar Tribute: नाना पाटेकर के निधन की खबर पर तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कैसे प्रतिक्रिया दें और परिवार के प्रति संवेदना जताई।
Tanushree Dutta Nana Pateka
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tanushree Dutta Reaction On Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने भी अभिनेता के निधन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए नाना पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। तनुश्री ने कहा कि वह फिलहाल काम के सिलसिले में लखनऊ में हैं और इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर देना चाहती हैं।

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि वह एक कार्यक्रम के सिलसिले में लखनऊ पहुंची हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, उन्होंने पहले से तय किया था कि वह पूरे दिन लाइव जाएंगी और सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करेंगी। हालांकि, नाना पाटेकर के निधन की खबर मिलने के बाद वह भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल समझ नहीं आ रहा कि इस स्थिति में किस तरह प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

परिवार के प्रति संवेदनाएं

तनुश्री ने कहा कि जब उन्हें समझ आएगा कि उन्हें किस तरह प्रतिक्रिया देनी है, तब वह अपनी बात रखेंगी। तनुश्री ने नाना पाटेकर के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि फिलहाल उनकी ओर से परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। नाना और तनुश्री दत्ता फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ से जुड़े विवाद के कारण पहले भी सुर्खियों में रहे थे। ऐसे में उनके निधन के बाद तनुश्री की प्रतिक्रिया पर भी लोगों की नजर रही।

Tanushree Dutta Nana Pateka
गांव की जिंदगी पसंद करते थे नाना पाटेकर, अमिताभ बच्चन के सामने बताया था क्यों नहीं जाते थे पार्टियों में

करण जौहर ने बताया भारतीय सिनेमा का बेहतरीन अभिनेता

नाना पाटेकर के निधन पर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नाना को भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बताते हुए उनके यादगार और दमदार किरदारों को याद किया। करण ने कहा कि बहुत कम कलाकार किसी भी शैली में इतनी गरिमा, ताकत और प्रभाव के साथ अभिनय कर पाते हैं।

माधुरी दीक्षित ने भी दी श्रद्धांजलि

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी नाना पाटेकर की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नाना को एक कलाकार, प्रभावशाली व्यक्तित्व और अमर आवाज बताते हुए कहा कि उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री ने एक अनमोल और दिग्गज कलाकार खो दिया है। माधुरी ने उनके परिवार और रिश्तेदारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। नाना पाटेकर के निधन के बाद बॉलीवुड के कई कलाकार उन्हें याद कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com