बिग बॉस 20 में नकुल धुल की एंट्री से बढ़ेगा ड्रामा, अपने पुराने बयानों को लेकर रहे हैं सुर्खियों में

Bigg Boss 20 Update: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'मिट्ठू डॉन' के नाम से फेमस नकुल धुल ने सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में दूसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है।
Nakul Dhull Bigg Boss 20
नकुल धुल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बिग बॉस 20 में मनीष गोयल के बाद हरियाणा के सोशल मीडिया क्रिएटर नकुल धुल की एंट्री

  • नकुल मिट्ठू को डॉन के नाम से भी जाना जाता है, वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर सुर्खियों में।

  • नकुल धुल के महिलाओं और उनकी सुरक्षा से जुड़े पुराने बयानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Nakul Dhull Bigg Boss 20: छोटे पर्दे का सबसे बड़े और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में इस वीक मेकर्स ने बड़ा बदलाव किया है। वीकेंड का वार के दौरान शो में 2 नए चेहरों की वाइल्डकार्ड एंट्री कराई गई है, जिससे खेल का पूरा गणित बदलता नजर आ रहा है। मनीष गोयल के बाद अब हरियाणा के फेमस सोशल मीडिया क्रिएटर नकुल धुल ने भी घर के अंदर कदम रख लिया है।

हालांकि उनकी यह एंट्री जितनी चर्चा में है, उससे कहीं ज्यादा उनके पुराने विवादित बयान सोशल मीडिया पर सनसनी बने हुए हैं। उनके आने से बिग बॉस 20 के घर का माहौल और ज्यादा तीखा और मसालेदार होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

सोशल मीडिया स्टार की बिग बॉस 20 में एंट्री

रियलिटी बिग बॉस 20 में वाइल्डकार्ड एंट्री का हमेशा से एक अलग ही रोमांच रहा है। इस बार मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए 2 नए प्रतिभागियों को घर के अंदर भेजा है। इनमें से एक नाम हरियाणा के पॉपुलर क्रिएटर नकुल धुल का है, जिन्हें उनके फैंस प्यार से मिट्ठू डॉन भी बुलाते हैं।

इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे डिजिटल मंचों पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है। वे अपने तीखे अंदाज, मीम्स और रोजमर्रा के मुद्दों पर आधारित फनी वीडियो के जरिए खासा पॉपुलर हुए हैं। शो के अंदर उनकी मौजूदगी यकीनन अन्य कंटेस्टेंट्स के लिए एक नई चुनौती पेश करेगी।

Nakul Dhull Bigg Boss 20
खूबसूरती और सुपरस्टार पिता भी नहीं आए काम, अमिताभ बच्चन संग डेब्यू के बाद भी अक्षरा हासन की नहीं चमकी किस्मत

पुराने बयानों के वायरल होने से मचा तहलका

बिग बॉस 20 शो में शामिल होने के साथ ही नकुल धुल की पर्सनल लाइफ और डिजिटल करियर से जुड़े विवाद भी सतह पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके कुछ पुराने वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने महिलाओं और उनकी सुरक्षा को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणियां की थीं जिन पर काफी सवाल उठे थे।

सलमान खान के सामने लगेगी क्लास

टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस 20 में वीकेंड के वार पर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगना एक आम बात है। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शो के होस्ट सलमान खान इस नए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के पिछले बयानों और विवादों पर किस तरह का रिएक्शन देते हैं।

क्या वे इन मुद्दों को नेशनल टेलीविजन पर उठाएंगे या फिर नकुल को अपनी गलती सुधारने का मौका मिलेगा, यह हर किसी के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com