-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Naagin 7 Star Cast Leak Esha Singh Priyanka
Naagin 7: महाकुंभ से जुड़ी है कहानी, प्रियंका चाहर के अलावा और कौन-कौन हैं, लीक हुई स्टार कास्ट
- Written By: अनिल सिंह
Naagin 7: 'नागिन 7' की स्टार कास्ट लीक हो गई है। प्रियंका चाहर चौधरी के साथ ईशा सिंह दूसरी नागिन बनेंगी। कुशाग्रे दुआ, नामिक पॉल भी शो में होंगे। कहानी महाकुंभ से जुड़ी है।

महाकुंभ के रहस्य से जुड़ी है 'नागिन 7' की कहानी, प्रियंका चाहर के अलावा ये स्टार्स भी आएंगे नजर
Naagin 7 Star Cast Leak: एकता कपूर का चर्चित सुपरनैचुरल थ्रिलर शो ‘नागिन 7’ धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीजन की मुख्य नागिन के रूप में प्रियंका चाहर चौधरी की पहली झलक सामने आने के बाद, अब शो की पूरी स्टार कास्ट लीक होने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अब ईशा सिंह भी दूसरी लीड नागिन का अहम किरदार निभाएँगी।
हाल ही में रिलीज हुए नए प्रोमो में ईशा सिंह को भी दिखाया गया है, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वह प्रियंका के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। प्रोमो की शुरुआत एक महायुद्ध की घोषणा से होती है, जिसके बाद प्रियंका और ईशा सिंह एक मंदिर में हुए दिव्य प्रकाश के बारे में बातें करती नजर आती हैं।
ईशा सिंह का सेकेंड लीड रोल
शो के नए प्रोमो में ईशा सिंह का लुक बेहद आकर्षक है और वह एक कैमियो में दिखाई दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स ने इस खबर पर मोहर लगा दी है कि ईशा सिंह दूसरी नागिन का अहम रोल निभाएँगी। उन्हें सेकेंड लीड रोल में यैलो आउटफिट में दिखाया गया है। प्रोमो में ईशा, प्रियंका चाहर चौधरी से कहती हैं कि “ये नाग मंदिर है, कहते हैं कि यहां नाग-नागिन आकर मिलते हैं।” इसके बाद प्रियंका का बदला हुआ नागिन अवतार दिखाया जाता है, जिसके बारे में बताया गया है कि उन्हें दुनिया को बचाने के लिए चुना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 2: दो दिनों में 50 करोड़ के पार पहुंची ‘जन नायकन’, शनिवार को भी बरकरार रहा जलवा
NEET Student Protest को लेकर आकांक्षा पुरी का सनसनीखेज खुलासा, बोली- आंदोलन में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद टूट गई थीं अपूर्वा मखीजा, बोलीं- सूफी नहीं होते तो शायद खुद को खत्म कर लेती
प्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
ये भी पढ़ें- ‘मैं फरार नहीं, घर पर हूं’, गिरफ्तारी और रेड की खबरों को नेहा सिंह राठौर ने बताया अफवाह, दिया जवाब
कहानी महाकुंभ के इर्द-गिर्द
नागिन 7′ की नई स्टोरीलाइन काफी जबरदस्त होने वाली है। प्रोमो में कहानी से जुड़ा एक अहम हिंट दिया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस बार शो की कहानी महाकुंभ के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। नाग मंदिर और दिव्य प्रकाश का जिक्र इस बात की ओर इशारा करता है कि नागिनों का यह नया युद्ध किसी बड़े धार्मिक या अलौकिक आयोजन से जुड़ा होगा, जहाँ नाग-नागिन आकर मिलते हैं।
लीक हुई अन्य स्टार कास्ट
प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह के अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स में शो के अन्य कलाकारों के नाम भी लीक हुए हैं। कई टीवी शोज में काम कर चुके अभिनेता कुशाग्रे दुआ भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। कुशाग्रे को इससे पहले ‘मेहंदी है रचने वाली’, ‘नजर’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ जैसे शो में देखा जा चुका है। इनके अलावा, शो की संभावित स्टार कास्ट में आफरीन दबेस्तानी, निबेदिता पाल, नामिक पॉल, पुनीत तेजवानी और रिभु मेहरा का नाम भी सामने आ रहा है। फैंस को प्रियंका और ईशा सिंह के नए लुक का बेसब्री से इंतजार है।
Naagin 7 star cast leak esha singh priyanka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: देवता ही नहीं, सरकार भी सो जाती है चातुर्मास में गहरी नींद आती है
Jul 25, 2026 | 07:51 AMप्रोटेस्ट के बीच महाराष्ट्र में MBBS छात्रों को मिली बड़ी राहत, 1 साल के बॉन्ड से आजादी, राज्य सरकार का फैसला
Jul 25, 2026 | 07:50 AMCWG 2026: पोलियो से जंग, गरीबी से संघर्ष; भारत के झंडू कुमार ने पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
Jul 25, 2026 | 07:47 AMPhoto: मोदी सरकार और CJP के बीच क्या हुई बातचीत? तस्वीरों में जानिए बैठक की 10 बड़ी बातें
Jul 25, 2026 | 07:44 AMNEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान! आज देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह, सभी जिलों में प्रदर्शन
Jul 25, 2026 | 07:43 AMबंद स्कूलों में कैसे होगी पढ़ाई? नागपुर में RTE प्रवेश प्रक्रिया की बड़ी लापरवाही
Jul 25, 2026 | 07:35 AMदिल्ली आंदोलन के चलते महाराष्ट्र में हाई अलर्ट, CM आवास ‘वर्षा’ और मंत्रालय की सुरक्षा मजबूत; पुलिस तैनात
Jul 25, 2026 | 07:34 AMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM














