प्रियंका चाहर चौधरी और अक्षय कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Akshay Kumar On Naagin 7: टीवी और बॉलीवुड का कनेक्शन एक बार फिर देखने को मिलने वाला है। अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन के लिए पॉपुलर शो नागिन 7 में खास अंदाज में एंट्री करने जा रहे हैं। शो के नए प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। कलर्स टीवी द्वारा जारी किए गए प्रोमो में अक्षय कुमार ‘नाग गुरु’ के रूप में नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार का यह अवतार दर्शकों के लिए बिल्कुल नया और दिलचस्प है। वीडियो में अक्षय फिल्म के गाने पर डांस करते हुए दिखाई देते हैं, जिसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है और वह नागिन को एक बड़े खतरे से आगाह करते हैं। प्रोमो में अक्षय कुमार, प्रियंका चाहर चौधरी के किरदार नागिन आहना को बताते हैं कि उसका सबसे बड़ा दुश्मन ‘ड्रैगन’ है।
अक्षय कुमार कहते हैं कि यह ड्रैगन इतना विशाल है कि उसकी परछाई से जमीन तक रोशनी नहीं पहुंचती। इस चेतावनी के बाद कहानी में ‘ड्रैगन पर्ल’ को लेकर नागिन और ड्रैगन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। एक अन्य सीन में अक्षय कुमार फोन पर आहना को समझाते हैं कि इस खतरनाक दुश्मन को हराने के लिए उसे खुद ही लड़ाई लड़नी होगी। अक्षय कुमार बताते हैं कि ड्रैगन को हराने का एक ही तरीका है कि उसकी अपनी आग का इस्तेमाल करना। यह डायलॉग कहानी में रहस्य और रोमांच को और बढ़ा देता है।
ये भी पढ़ें- Mohanlal से लेकर सुरेश गोपी तक, वोट डालने पहुंचे सितारे, ममूटी ने पत्नी संग किया मतदान
यह खास एपिसोड 11 अप्रैल को टेलीकास्ट किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को टीवी ड्रामा और फिल्मी मसाले का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि ‘भूत बंगला’ को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है, यही वजह है कि फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘नागिन 7’ का मंच चुना गया है। कुल मिलाकर, अक्षय कुमार की इस खास एंट्री से ‘नागिन 7’ में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने का काम करेगा।