घर से बाहर निकलने को डर रहे हैं रणवीर इलाहाबादिया, मुंबई पुलिस ने रिजेक्ट की रिक्वेस्ट
रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई पुलिस ने उनके घर पर स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए जाने की गुजारिश को खारिज कर दिया है। इलाहाबादिया अपने विवादित बयान के बाद अब डर महसूस कर रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई पुलिस ने खारिज की रणवीर इलाहाबादिया की गुजारिश
Ranveer Allahbadia-Mumbai Police: रणबीर इलाहाबादिया समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर की गई अश्लील टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। इस बीच मुंबई पुलिस ने उन्हें खार पुलिस स्टेशन जाकर स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने का आदेश दिया है। इस पर रणवीर इलाहाबादिया ने मुंबई पुलिस से गुजारिश की थी कि वह अपने घर पर ही स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाएंगे। लेकिन मुंबई पुलिस ने उनकी रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दिया है।
सोशल मीडिया पर रणवीर इलाहाबादिया को लेकर हो रही टिप्पणी और उनको लेकर हो रही बयानबाजी को लेकर रणवीर इलाहाबादिया डर महसूस कर रहे हैं, यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है। क्योंकि मुंबई पुलिस ने उन्हें खार पुलिस स्टेशन जाकर अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने का आदेश दिया है, जिस पर रणवीर ने अपने ही घर पर बयान रिकॉर्ड करने की सहूलियत मांगी थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने उनकी इस गुजारिश को खारिज कर दिया है।
ये भी पढ़ें- इस्तीफे के 2 दिन बाद ममता कुलकर्णी फिर बनी महामंडलेश्वर, 25 साल चंडी की आराधना का मिला फल
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Chandel POCSO Case: रोहित चंदेल पर पॉक्सो का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में किया बड़ा कबूलनामा
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
रितु तावड़े और किशोरी पेडनेकर आमने-सामने, पुलिस थाने पहुंचा मेयर और पूर्व महापौर का विवाद
ये भी पढ़ें- मामा-भांजे विवाद के बीच राम चरण ने अल्लू अर्जुन को किया अनफॉलो? शुरू हुई बहस
रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर की गई अश्लील टिप्पणी को लेकर इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने समय रैना के शो में एक प्रतिभागी के माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करती थी। रणवीर इलाहाबादिया पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिभागी से यह सवाल पूछा था कि वह अपने माता-पिता के अंतरंग संबंध को जिंदगी पर यूं ही देखना चाहेंगे या उसमें शामिल होकर उसे हमेशा के लिए रोकना चाहेंगे। रणवीर इलाहाबादिया का यह बयान सुर्खियों में आ गया, देशभर में उनकी आलोचना हुई, अब भी लोग उनके टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
