रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान पर मुकेश खन्ना का तंज, बोले- काला मुंह करके…
युट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान पर शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि कि ये दुख है कि रणवीर जैसे सफल यूट्यूबर ने इंडिया गॉट टैलेंट नाम के शो में एक भयानक बयान दिया।
- Written By: सोनाली झा
रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान पर मुकेश खन्ना का तंज
मुंबई: युट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। रणवीर इलाहाबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स की इंटिमेट लाइफ को लेकर विवादित सवाल किया था। समय रैना के इस शो में रणवीर का कमेंट विवादों में आ गया है। हर कोई रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में मुकेश खन्ना का भी बयान सामने आया है।
शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने गुस्सा जाहिर किया और सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। मुकेश खन्ना ने विवाद पर लिखा है कि ये दुख है कि रणवीर इलाहाबादिया जैसे सफल यूट्यूबर ने इंडिया गॉट टैलेंट नाम के शो में एक भयानक बयान दिया। कुछ तो पेरेंट्स और उनकी इंटीमेट लाइफ को लेकर था। पूरा देश इसकी वजह से गुस्से में हैं।
It is sad that a succesful You tuber like Ranveer Allahbadia made a horrible statement in a program called India got Talent. Something to do with parents and sex. It enraged the whole nation. This reflects the undue liberty given today to youth of our country to misuse the… pic.twitter.com/rDZJqQ7Vo7 — Mukesh Khanna (@actmukeshkhanna) February 11, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Mukesh Khanna Birthday: शक्तिमान से भीष्म पितामह तक, मुकेश खन्ना ने इन दो किरदारों से घर-घर में बनी अलग पहचान
Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
Samay Raina-Ranveer Allahbadia विवाद के बाद पहली बार दिखेंगे साथ, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में होगी एंट्री
रणवीर सिंह की तारीफ के बावजूद नहीं माने Mukesh Khanna, बोले- ‘शक्तिमान’ के लिए चाहिए अलग छवि वाला अभिनेता
ये भी पढ़ें- सलमान खान की वजह से जगपति बाबू को बदलना पड़ा था हुलिया, मजेदार थी वजह
मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि यह हमारे देश के युवाओं को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की शक्ति का दुरुपयोग करने के लिए दी गई अनुचित स्वतंत्रता को दर्शाता है। यह पहली बार नहीं है जब सीमा पार की गई है। यह एक गंभीर अपराध है। इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। भविष्य में इस तरह के अशिष्ट और गैरजिम्मेदाराना बयान देने वाले लोगों को हतोत्साहित करने के लिए अपराधियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
मुकेश खन्ना ने बताया कि कोई इन्हें थप्पड़ क्यों नहीं मारता है। मेरे पास इन जैसे लोगों के लिए सजा है। काला मुंह करके गधे पर बैठाकर उन्हें पूरे शहर में घुमाओ। अगली बार कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न करे। रणवीर का बयान वायरल होने के बाद बी-प्राक ने उनके साथ अपना पॉडकास्ट कैंसिल कर दिया। बी-प्राक ने गुस्सा जाहिर किया और उनकी मानसिकता पर सवाल उठाया था।
