- Hindi News »
- Entertainment »
- Jagapathi Babu Had To Change His Appearance Because Of Salman Khan
Jagapathi Babu Birthday: सलमान खान की वजह से जगपति बाबू को बदलना पड़ा था हुलिया, मजेदार थी वजह
- Written By: सोनाली झा
दिग्गज एक्टर जगपति बाबू आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने सलमान खान की फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म में सलमान खान जगपति के साथ फाइटिंग सीन करने में झिझकते थे, क्योंकि वो उनसे उम्र में बड़े थे।

जगपति बाबू (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: दिग्गज एक्टर जगपति बाबू आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। जगपति बाबू का जन्म 12 फरवरी, 1962 में हुआ था। एक्टर का असली नाम जगपति राव है। वह एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई दमदार किरदार निभाए हैं। चरित्र एक्टर से लेकर खतरनाक विलेन तक, अपने अभिनय से उन्होंने लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई है। ऐसे में जगपति बाबू के जन्मदिन पर उनके बारे में कुछ अनसुनी बाते आपको बताते हैं।
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में जगपति बाबू ने विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म में सलमान खान जगपति के साथ फाइटिंग सीन करने में झिझकते थे, क्योंकि वो उनसे उम्र में बड़े थे। जगपति ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें नेगिटिव किरदार निभाने से कोई भी आपत्ति नहीं थी। हालांकि, भाई चाहते थे कि मैं अपने बालों को डाई करा लूं और जवान दिखूं। इस बात के पीछे सलमान का लॉजिक था इससे मेरी उम्र थोड़ी कम दिखेगी।
सलमान ने कहा था कि मैं अपने से बड़े व्यक्ति से नहीं लड़ सकता हूं। स्क्रिप्ट और कैरेक्टर की डिमांड के चलते हमें ऐसा करना था। जगपति ने इसके बाद पूजा हेगड़े के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पूजा मुझे रॉकस्टार कहती हैं। हो सकता है कि फिल्म के लिए उन्होंने मेरा नाम सजेस्ट किया हो। मुझे नहीं पता कि उन्होंने इसकी सिफारिश की है या नहीं। मैंने उनसे इस बारे में कभी नहीं पूछा, न ही उन्होंने मुझे कभी बताया।
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
‘बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में’, Varun Dhawan के नए गाने ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ पर जमकर हो रही ट्रोलिंग
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
ये भी पढ़ें- रामलीला में सीता का रोल करने वाला एक्टर कैसे बना बॉलीवुड का खतरनाक विलेन
जगपति ने साउथ और बॉलीवुड पर भी बात की। उन्होंने बताया कि साउथ और बॉलीवुड में मुझे अंतर नहीं समज आता है। मुझे वास्तव में दोनों इंडस्ट्रीज में ज्यादा अंतर नहीं मिला। दोनों जगह काम करना आसान था। पैसों और बजट का यहां पर कोई दबाव नहीं था। हालांकि, मैं हर बॉलीवुड फिल्म के लिए ऐसा नहीं कह सकता है, मगर इस फिल्म में मुझे अंतर महसूस नहीं हुआ।
जगपति ने पहली बार फिल्म ‘लेजेंड’ में खलनायक का किरदार निभाया था। फिल्म में नंदामुरी बालकृष्ण भी थे। कहा जाता है कि इस फिल्म ने उनके करियर को एक नया मोड़ दिया और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जगपति बाबू ने स्थानीय डॉन जितेंद्र का किरदार निभाया, जो स्थानीय जमींदार के परिवार से बदला लेना चाहता है। जितेंद्र के रूप में उन्होंने भयानक और प्रभावशाली अभिनय से लोगों के मन में सिहरन पैदा कर दी थी।
Jagapathi babu had to change his appearance because of salman khan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














