-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mrunal Thakur Enjoys Son Of Sardaar 2 With Audience Reaction Video
थिएटर में दर्शकों संग मृणाल ठाकुर ने देखी ‘सन ऑफ सरदार 2’, शेयर किया भावुक पल
- Written By: स्नेहा मौर्या
Mrunal Thakur Movie: मृणाल ठाकुर की हाल ही में फिल्म सन ऑफ सरदार 2 रिलीज हुई है, जो थिएटर में धमाल मचा रही है। इसी बीच एक्ट्रेस दर्शकों संग मूवी देखने पहुंचीं। जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है।

मृणाल ठाकुर (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Mrunal Thakur Movie Son of Sardaar 2: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की सफलता का भरपूर आनंद ले रही हैं। इस फिल्म में वह अजय देवगन संग नजर आई हैं। ऐसे में अब इस खुशी को दोगुना करने के लिए मृणाल सीधे थिएटर पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्शकों के साथ बैठकर फिल्म देखी और उनकी रिएक्शन को नजदीक से महसूस किया।
दरअसल, मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह थिएटर में बैठकर फिल्म के हर सीन का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो में उनका कॉमेडी सीन पर हंसना, गानों पर थिरकना और दर्शकों के साथ बातचीत करना लोगों को काफी पसंद है। खासकर “पहला तू, दूजा तू” गाने पर उनका सीट पर बैठकर किया गया हुक स्टेप फैंस का दिल जीत लिया है।
दर्शकों संग फिल्म देखने थिएटर पहुंचीं मृणाल ठाकुर
सामने आए इस वीडियो के अंत में मृणाल ठाकुर थिएटर में मौजूद लोगों से फिल्म का रिव्यू भी पूछती हैं, जहां उन्हें ढेरों तारीफें और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है। इस खूबसूरत लम्हे के साथ उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। वहीं कैप्शन में मृणाल ने बताया कि फिल्म सीता रामम के बाद से उन्होंने एक नियम बना लिया है कि हर नई रिलीज को दर्शकों के साथ थिएटर में देखना है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
उन्होंने लिखा, “जब आप अपनी मेहनत का नतीजा तालियों, हंसी और दर्शकों के प्यार में महसूस करते हैं, तो वही असली इनाम होता है। ये एनर्जी हमारे लिए सबसे खास होती है।” उन्होंने आगे कहा कि अगर अब तक आपने सन ऑफ सरदार 2 नहीं देखी है, तो ज़रूर थिएटर में जाएं। फिल्म आपको हंसाएगी, मुस्कराएगी और दिल को सुकून देगी।
ये भी पढ़ें- बच्चे को दूध पिलाना…’फ्रीडम टू फीड’ पर नेहा धूपिया ने तोड़ी चुप्पी, महिलाओं पर कही ये बात
फिल्म के स्टारकास्ट
आपको बता दें, सन ऑफ सरदार 2 साल 2012 में आई अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल है। इसमें मृणाल ठाकुर के साथ अजय देवगन, रवि किशन, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, संजय मिश्रा और अन्य सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया पा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mrunal thakur enjoys son of sardaar 2 with audience reaction video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














