मौसमी चटर्जी की जिंदगी में फिर आया दुखों का दौर, बेटी के बाद अब पति जयंत मुखर्जी के निधन से टूटीं एक्ट्रेस

Jayant Mukherjee Death: दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का 12 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके जाने से परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Moushumi Chatterjee Husband Jayant Mukherjee Death
मौसमी चटर्जी और जयंत मुखर्जी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मौसमी चटर्जी के पति और फिल्म प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी का 12 नवंबर को निधन हो गया।

  • वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली।

  • जयंत मुखर्जी मशहूर गायक और संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे।

Moushumi Chatterjee Husband Jayant Mukherjee Death: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पति और फिल्म निर्माता जयंत मुखर्जी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 12 नवंबर को मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद हिंदी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

मौसमी चटर्जी और जयंत मुखर्जी की शादी को पांच दशक से ज्यादा का समय हो चुका था। इस मुश्किल घड़ी में परिवार और करीबी लोग शोक में हैं। जयंत मुखर्जी मशहूर गायक और संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे। परिवार और करीबी लोग उन्हें प्यार से 'बाबू' कहकर बुलाते थे। वह फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हुए थे।

जयंत मुखर्जी की फिल्में

जयंत मुखर्जी के निधन की पुष्टि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत में की। जयंत मुखर्जी ने 'मजाक' (1975) और 'दो लड़के दोनों कड़के' (1979) जैसी फिल्मों से जुड़कर काम किया था। इसके अलावा वह साल 1992 में आए टीवी सीरियल 'तलाश' का भी हिस्सा रहे थे।

Moushumi Chatterjee Husband Jayant Mukherjee Death
Psycho Love Story: प्यार में पागलपन की हद पार कर जाते हैं ये किरदार, OTT पर देखें 5 खतरनाक लव स्टोरी

15 साल की उम्र में मौसमी चटर्जी ने की थी शादी

मौसमी चटर्जी और जयंत मुखर्जी की शादी को पांच दशक से अधिक समय हो चुका था। एक्ट्रेस ने काफी कम उम्र में शादी कर ली थी। इसी साल एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब उनकी सगाई तय हुई, तब वह दसवीं कक्षा में पढ़ती थीं। इसके कुछ समय बाद ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद यह कपल मुंबई आ गया, जहां मौसमी ने अपने फिल्मी करियर को आगे बढ़ाया।

बेटी के निधन का दर्द भी झेल चुकी हैं मौसमी

मौसमी चटर्जी और जयंत मुखर्जी की दो बेटियां मेघा और पायल थीं। उनकी बड़ी बेटी पायल का दिसंबर 2019 में 45 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं और लंबे समय तक कोमा में रही थीं। उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बेटी को खोने के बाद अब पति जयंत मुखर्जी के निधन से मौसमी चटर्जी और उनके परिवार को एक और बड़ा सदमा लगा है।

ऐसा रहा मौसमी चटर्जी का फिल्मी सफर

मौसमी चटर्जी ने बंगाली फिल्म 'बालिका वधू' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई। वह अनुराग, नैना, कच्चे धागे, बेनाम, हमशक्ल और रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में नजर आईं। हिंदी और बंगाली सिनेमा में अपने शानदार अभिनय के लिए मौसमी को हमेशा याद किया जाएगा।