Mouni Roy Divorce: शादी के 4 साल बाद अलग हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार, सोशल मीडिया पोस्ट में किया ऐलान
Mouni Roy और सूरज नांबियार ने शादी के 4 साल बाद अलग होने की पुष्टि कर दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है।
- Written By: सोनाली झा
मौनी रॉय और सूरज नांबियार (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Suraj Nambiar And Mouni Roy Divorce: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने आखिरकार अपने पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। पिछले कई दिनों से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। अब मौनी और सूरज ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपने अलग होने की पुष्टि कर दी है।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साफ किया कि उन्होंने यह फैसला आपसी सहमति और समझदारी के साथ लिया है। साथ ही उन्होंने लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील भी की है। गुरुवार को शेयर किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट में मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने लिखा कि पिछले कुछ समय से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही थीं, जिनमें सच्चाई नहीं थी।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार का पोस्ट
पोस्ट में दोनों ने कहा कि हमें यह देखकर दुख हुआ कि हमारी निजी जिंदगी को लेकर मनगढ़ंत कहानियां बनाई गईं। हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और इस समय हम इस बदलाव को निजी तौर पर समझने और संभालने की कोशिश कर रहे हैं। इस बयान के बाद फैंस को आखिरकार उन खबरों की पुष्टि मिल गई, जो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Awarapan Fees: आवारापन के लिए 19 साल पहले इमरान हाशमी को मिली थी करोड़ों की फीस, जानें अन्य स्टार कास्ट की फीस
Cocktail 2 Earnings: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन भी नहीं दिखी कमाई में तेजी
Lock Upp 2 Update: जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें
अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल
दोस्ती बनाए रखने की कोशिश करेंगे दोनों
पोस्ट में मौनी और सूरज ने यह भी कहा कि भले ही वे पति-पत्नी के रिश्ते से अलग हो रहे हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे। उन्होंने लिखा कि हमने एक-दूसरे को समझते हुए अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला लिया है। हालांकि, हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगे। दोनों ने इस मुश्किल दौर में फैंस और करीबी लोगों के सपोर्ट के लिए आभार भी जताया।
2022 में की थी शादी
बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में गोवा में धूमधाम से शादी की थी। उनकी शादी मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे और फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था। अब शादी के चार साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लेकर अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है।
