तलाक की खबरों के बीच Mouni Roy का एक्शन, इंस्टाग्राम पर पति को किया फॉलो, दिशा पाटनी हुई ट्रोल
Mouni Roy and Suraj Amid Divorce Rumours: अभिनेत्री मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपने पति सूरज नांबियार को अनफॉलो भी कर दिया था। तलाक की अफवाहों के बीच अभिनेत्री मौनी रॉय ने सूरज को फिर से फॉलो किया।
- Written By: यति सिंह
मौनी रॉय, सूरज नांबियार और दिशा पटानी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Mouni Roy Divorce Rumours: मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार अपनी शादी-शुदा लाइफ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे है। हाल ही में सोशल मीडिया पर मौनी रॉय और उनके पति के बीच चल रही अनबन के कारण तलाक की खबरें सामने आ रही थी। इतना ही नहीं अभिनेत्री मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपने पति सूरज नांबियार को अनफॉलो भी कर दिया था।
लेकिन इसी बीच अब एक और खबर सामने आ रही है। तलाक की अफवाहों के बीच अभिनेत्री मौनी रॉय ने सूरज नांबियार को फिर से फॉलो कर दिया है। मौनी रॉय ने तलाक की खबरों के बीच उनके पति सूरज नांबियार ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, कि हमने आपसी सहमति से अलग हो रहे है। वहीं दिशा पाटनी इस मामले को लेकर काफी ट्रोल हो रही है।
मौनी रॉय ने पति सूरज को किया फॉलो
मौनी रॉय और सूरज की तलाक की खबरों के बीच जब मौनी ने पति सूरज को अनफॉलो किया था, तब सूरज ने भी मौनी की बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी को भी अनफॉलो कर दिया था। हालांकि खबरों के मुताबिक मौनी ने अपने पति को दुबारा फॉलो कर दिया है। लेकिन उनके पति सूरज ने उन्हें अभी तक फॉलो नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘रामायण’ में मंदोदरी बनेंगी काजल अग्रवाल, बोलीं- पहले पार्ट में मेरा रोल बहुत छोटा है, यश की जमकर की तारीफ
‘जन नायकन’ को मिला A सर्टिफिकेट? थलपति विजय की फिल्म की रिलीज डेट पर आया सबसे बड़ा अपडेट
‘मेरे साथ उंगली करने की कोशिश मत करना’, ‘अलायंस’ में एंट्री लेते ही गरजे सोहेल खान, कंटेस्टेंट्स को दी चेतावनी
आकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावे पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- इतना बड़ा झूठा नाटक क्यों कर रही हो
वहीं दूसरी तरफ दिशा और सूरज एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे है। जानकारी के अनुसार अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी शादी की तस्वीरें भी हटा दी थी। लेकिन फिर भी उनकी शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
लोगों ने दिशा पाटनी को किया ट्रोल
मौनी रॉय और उनके पति की खबरों के बीच अब अभिनेत्री भी जमकर ट्रोल हो रही है। तलाक की अफवाहों के बीच दिशा पाटनी ने सूरज को अनफॉलो कर दिया था। जिसके बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दिशा का नाम इस मामले से जोड़ दिया। और यूजर्स ने दिशा पाटनी को जमकर ट्रोल किया।
कुछ दिन पहले ही मौनी तोड़ी थी चुप्पी
हालही में मौनी रॉय और सूरज ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ते हुए लिखा था कि मीडिया के हमारी निजी जिंदगी में दखल देने से हम बहुत दुखी है। हम साफ करना चाहते है, कि हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। और इस मामले को निजी और शांत तरीके से सुलझाने के लिए समय निकाल रहे है। साथ ही साथ उन्होंने लिखा कि हमारी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह का झूठी कहानियां और गलत बातों फैलाकर उसे सनसनीखेज बनाने की कोशिश की गई है, जो हमारे रिश्ते की असली सच्चाई को नहीं दिखाती। हमने आपसी सम्मान और समझ के साथ अलग-अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: Cannes Festival 2026: हुमा कुरैशी की बनारसी से लेकर उर्वशी रौतेला की सबसे महंगी ड्रेस तक, तस्वीरों में कान्स
4 सालों के अंदर ही तलाक की खबरें आई सामने
बता दें कि मौनी रॉय और सूरज ने साल 2022 में शादी की थी, जो उस वक्त काफी चर्चाओं में शामिल थी। सूरज दुबई के एक सफल बिजनेसमैन है। वहीं मौनी रॉय नागिन, देवों के देव…महादेव, क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे बहुचर्चित टीवी शो में काम कर चुकी है। वहीं दिशा पाटनी अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की प्रमोशन में जुटीं हुई हैं।
