दिशा पाटनी की वजह से टूटा Mouni Roy और सूरज नांबियार का रिश्ता ! सोशल मीडिया पर तेज हुई अफवाहें
Mouni Roy Divorce Rumours: मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में दरार की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और मौनी ने पति संग तस्वीरें भी डिलीट कर दीं।
- Written By: सोनाली झा
मौनी रॉय, दिशा पाटनी और सूरज नांबियार (फोटो- सोशल मीडिया)
Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce Rumours: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में दरार आ गई है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद फैंस के बीच तलाक की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। अब इस पूरे मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का नाम भी सामने आने लगा है।
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो जनवरी 2026 में उदयपुर में हुई नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी का बताया जा रहा है। इस वीडियो में मौनी रॉय, सूरज नांबियार और दिशा पाटनी एक साथ नजर आए थे। वीडियो में देखा गया कि मौनी ने पैपराजी के सामने सूरज के साथ पोज देने से मना कर दिया था।
यूजर्स का रिएक्शन
सूरज और दिशा पाटनी आपस में बातचीत करते दिखाई दिए। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने दावा किया कि मौनी और सूरज के बीच तनाव की वजह दिशा पाटनी हो सकती हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसे केवल अफवाह माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Awarapan Fees: आवारापन के लिए 19 साल पहले इमरान हाशमी को मिली थी करोड़ों की फीस, जानें अन्य स्टार कास्ट की फीस
Cocktail 2 Earnings: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन भी नहीं दिखी कमाई में तेजी
Lock Upp 2 Update: जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें
अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल
सोशल मीडिया पर बढ़ीं चर्चाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सूरज नांबियार के साथ की कई तस्वीरें भी हटा दी हैं। वहीं दूसरी ओर दिशा पाटनी ने भी सूरज को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इन सभी घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गईं। लगातार बढ़ती अफवाहों और ट्रोलिंग से परेशान होकर सूरज नांबियार ने कथित तौर पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है।
रिश्ते को लेकर क्या बोली थीं मौनी
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में मौनी रॉय ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि सूरज सिर्फ उनके पति ही नहीं, बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। मौनी रॉय ने कहा था कि अगर रिश्ते में ईगो आ जाए तो कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता। चाहे वो पति-पत्नी का रिश्ता हो या दोस्ती। बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में पारंपरिक बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया था।
