Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अबू सलेम के साथ रिश्ते के चलते चर्चा में रही हैं मोनिका बेदी, काट चुकी हैं जेल की सजा

मोनिका बेदी (Monica Bedi) फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही है।

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Jan 18, 2022 | 09:05 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई, एक समय पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस में शुमार रहने वाली एक्ट्रेस मोनिका बेदी (Monica Bedi) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही है। मोनिका फिल्मों के अलावा टेलीविज़न के कई शो में नज़र आ चुकी हैं। मोनिका का जन्म 18 जनवरी 1975 को पंजाब के जिला होशियारपुर गांव चब्बवाल गांव में हुआ था। मोनिका के पिता प्रेम कुमार बेदी डॉक्टर है और उनकी मां का नाम शकुंतला बेदी है। मोनिका की कई फिल्में हिट रही थीं। तो आइये आज मोनिका के जन्मदिन पर जानते है उनकी जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें…

मोनिका बेदी (Monica Bedi) ने साल 1995 में तेलुगु फिल्म फिल्म ‘ताजमहल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उसके बाद वह बॉलीवुड फिल्म ‘सुरक्षा’ में सैफ अली खान के साथ नजर आई थीं। मोनिका बेदी (Monica Bedi) फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही है। मोनिका बेदी (Monica Bedi) और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम (Abu Salem) की लव स्टोरी पूरी इंडस्ट्री में मशहूर हो गई थी। इतना ही नहीं मोनिका फर्जी पासपोर्ट के मामले में जेल में रहकर आ चुकी हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

Hanuman Jayanti 2026: ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट, हनुमान भक्ति को किया सलाम

Dhurandhar के ‘जमील जमाली’ बने राकेश बेदी की संघर्ष से सफलता तक की कहानी, कभी खाते में थे सिर्फ 1 रुपये

Ramayana के ‘लक्ष्मण’ रवि दुबे ने पत्नी सरगुन से छिपाई थी कास्टिंग, बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक का टाइटल फाइनल, ‘दादा’ में राजकुमार राव निभाएंगे लीड रोल

मोनिका बेदी (Monica Bedi) ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी और अबू सलेम (Abu Salem) के बारे में बताया था। मोनिका ने बताया था कि, एक्ट्रेस होने के नाते उन्हें स्टेज शो के ऑफर आते थे। मोनिका के मुताबिक, उन्होंने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का नाम तो सुना था, लेकिन अबू सलेम (Abu Salem) का नाम सुना नहीं था। साल 1998 में मोनिका ने पहली बार फोन पर अबू सलेम (Abu Salem) से बात की थी। मोनिका को एक स्टेज शो करने के लिए दुबई बुलाया गया था। 

मोनिका ने आगे बताया कि, इस स्टेज शो के दौरान अबू सलेम (Abu Salem) ने खुद को एक कारोबारी बताया था। स्टेज शो के पहले अबू सलेम (Abu Salem) अपना नाम बदलकर बातें करता था। लेकिन, अबू सलेम (Abu Salem) का बात करने का अंदाज काफी अलग था। मोनिका ने बताया कि, पहली मुलाकात से पहले ही वो उसे पसंद करने लगी थीं।मोनिका की मानें तो, ‘हमारी फोन पर बातें होती थीं, लेकिन मुझे लगता था कि हमारे बीच कोई कनेक्शन जरूर है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि फ़ोन पर बात करते हुए मैं किसी शख्स को इतना पसंद करने लग जाउंगी।’

आगे मोनिका ने बताया था कि, ‘मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं उसके प्यार में पड़ गई थी। लेकिन हां, ये जरूर है कि मैं उसे पसंद करने लगी थी। मैं उनके कॉल का बेसब्री से इंतजार करती थी और जब फोन नहीं आता तो मैं परेशान हो उठती थी। फोन पर बात करते हुए मुझे अबू सलेम (Abu Salem) बहुत ही संजीदा और सुलझे हुए इंसान लगे। मैं उनसे फोन पर अपनी सारी बातें शेयर करने लगी थी। दुबई में शो के बाद हम दोनों इतने करीब आ गए कि अबू सलेम (Abu Salem) हर आधे घंटे में मुझे फोन करते थे।’

मोनिका ने आगे बताया था ‘अबू सलेम (Abu Salem) मेरी काफी परवाह करने लगे थे। दुबई में दो बार मिलने के बाद जब मैं मुंबई वापस आई, तब मैंने उन्हें मुंबई आने के लिए कहा। लेकिन, उन्होंने हमेशा की तरह बहाना बना लिया। अबू सलेम (Abu Salem) ने मुझे अपना नाम अर्सलान अली बताया था। अबू सलेम (Abu Salem) हमेशा यही नाम इस्तेमाल करते थे। यहां तक कि जब पुर्तगाल में हम गिरफ्तार हुए तब भी अबू सलेम (Abu Salem) ने अपना नाम अर्सलान अली बताया था। अबू सलेम (Abu Salem) नहीं चाहता था कि मैं दुबई से वापस मुंबई जाऊं। इसलिए जब मैं मुंबई में थी तो अबू सलेम (Abu Salem) ने मुझे दुबई आने के लिए फोन किया और कहा कि अगर मुंबई में रहूंगी तो परेशानी में पड़ जाऊंगी।’  

साल 2005 में अबू सलेम (Abu Salem) और मोनिका बेदी (Monica Bedi) को गिरफ्तार किया गया था। इसके कुछ ही दिनों बाद दोनों को फर्जी पासपोर्ट मामले में मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया। मोनिका को पहले भोपाल के जहांगीराबाद थाने में रखा गया था। इसके बाद उन्हें भोपाल सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

मोनिका दिसंबर 2006 से जुलाई 2007 तक जेल में रही थीं। साल 2008 में जेल से निकलने के बाद मोनिका बेदी (Monica Bedi) ने फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। मोनिका साल 2008 बिग बॉस के दूसरे सीजन में नज़र आई थी। इसके बाद वह साल 2009 में ‘दिल जीतेगी देसी गर्ल’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आईं।

Monica bedi birthday special happy birthday monika bedi know actress connection with underworld don abu salem

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2022 | 09:05 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.