‘कब हां और कब ना कहना है’, हमेशा ऑनलाइन रहने वालों को एक्ट्रेस मोना सिंह ने दी ये अनमोल सलाह
Mona Singh: वेब सीरीज 'थोड़े दूर थोड़े पास' की एक्ट्रेस मोना सिंह ने आज के डिजिटल युग के लोगों को सलाह दी है कि टेक्नोलॉजी से दूरी नहीं, बल्कि समय का प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।
- Written By: अनिल सिंह
मोना सिंह की 'डिजिटल डिटॉक्स' सलाह, एक्ट्रेस ने कहा- 'टेक्नोलॉजी से दूरी नहीं, समय को मैनेज करना है जरूरी'
Mona Singh On Digital Detox: आज के डिजिटल युग में, जहाँ हर कोई मोबाइल और इंटरनेट में खोया रहता है, वहीं वेब सीरीज ‘थोड़े दूर थोड़े पास’ दर्शकों को एक ज़रूरी संदेश दे रही है। यह शो दिखाता है कि कैसे आधुनिक भारतीय परिवार हमेशा ऑनलाइन रहते हैं, लेकिन उनके बीच असली भावनात्मक जुड़ाव की कमी है। इस शो की सफलता में सबसे ज्यादा सराहना अभिनेत्री मोना सिंह को मिल रही है, जिन्होंने इसमें सिमरन का किरदार निभाया है।
मोना सिंह ने उन सभी लोगों को एक अनमोल सलाह दी है जो हमेशा ऑनलाइन रहते हैं। उनका कहना है कि आज के समय में जीवन में असली शांति तभी मिलती है, जब हम यह तय कर लें कि हमें कब ‘हाँ’ कहना है और कब ‘नहीं’।
टेक्नोलॉजी से दूरी नहीं, समय का प्रबंधन ज़रूरी
मोना सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि टेक्नोलॉजी से पूरी तरह दूर रहना जरूरी नहीं है, लेकिन अपने समय को मैनेज करना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा, “यह केवल मोबाइल बंद करने की बात नहीं है, बल्कि अपने आप और अपने परिवार या दोस्तों से जुड़ने के बारे में है।” यानी, जीवन में संतुलन बनाए रखना ही सबसे बड़ी कुंजी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले सनी देओल का इमोशनल पोस्ट, मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
ये भी पढ़ें- ‘सालों से उनके पीछे लगी थी’: कृति सेनन ने बताई निर्देशक आनंद एल. राय के साथ काम करने की वजह
‘सिमरन उन महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है’
शो में अपने किरदार सिमरन की भूमिका के बारे में बात करते हुए मोना ने कहा, “मुझे यह किरदार इसलिए पसंद आया क्योंकि सिमरन परफेक्ट नहीं है। वह मजबूत है, लेकिन कभी-कभी शंका, डर और सीखने की प्रक्रिया से गुजरती है। सिमरन उन महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं जो आज हर दिशा में अपना सर्वोत्तम देने की कोशिश कर रही हैं। उसका संघर्ष और ईमानदारी दर्शकों को भावुक करेगी।”
पति-पत्नी का रिश्ता
को-स्टार कुनाल रॉय कपूर के साथ काम करने के अनुभव को मोना ने बेहद सहज बताया। उन्होंने कहा कि उनके साथ तुरंत एक कनेक्शन बन गया, जिससे ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी का रिश्ता बेहद नेचुरल लग रहा था। मोना के अनुसार, कुनाल हर सीन में ह्यूमर और गर्मजोशी लेकर आते थे, जिससे उनके छोटे-छोटे लम्हों का कनेक्शन भी असल जैसा महसूस होता था। प्रशांत भागिया द्वारा निर्देशित यह सीरीज जी5 पर स्ट्रीम हो रही है और इसकी सफलता का एक बड़ा कारण इसकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ाव है।
