Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mohan Babu: सूर्यवंशम की सौंदर्या की मौत हादसा नहीं हत्या थी! शख्स ने मोहन बाबू पर लगाया आरोप

Mohan Babu Accused For Murder of Soundarya: फिल्म सूर्यवंशम की 'राधा' यानी दिवंगत एक्ट्रेस 'सौंदर्या' की मौत के 21 साल बाद अब एक शख्स ने दावा किया है कि साउथ के दिग्गज एक्टर मोहन बाबू ने उनकी हत्या की है। 

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Mar 12, 2025 | 11:49 AM

सौंदर्या की मौत हादसा नहीं हत्या थी! शख्स ने मोहन बाबू पर लगाया आरोप

Follow Us
Close
Follow Us:

Mohan Babu Soundarya Murder Case: साउथ के दिग्गज एक्टर मोहन बाबू पर सूर्यवंशम की राधा यानी एक्ट्रेस सौंदर्या की हत्या का संगीन आरोप लगा है। चिट्टी मल्लू नाम के एक शख्स ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि सौंदर्या की मौत हादसा नहीं बल्कि मर्डर था, जिसमें मोहन बाबू का हाथ था। यह मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा था।

न्यूज़ 18 कन्नड़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मोहन बाबू के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोप है कि सौंदर्या की मौत एक हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। एक शख्स ने इस बात का दावा किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

ये भी पढ़ें- सलमान खान से भी कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है महेश बाबू के फिल्म की शूटिंग! जानें क्यों

सम्बंधित ख़बरें

Grammy Fashion 2026: पारदर्शी गाउन में ग्रैमी रेड कारपेट पर उतरीं चैपल रोन, लुक देख चौंके फैंस

Grammy 2026: ग्रैमी में भारतीय सितारों ने दिखाई चमक, पर अवार्ड से चूके अनुष्का शंकर और फ्यूजन बैंड ‘शक्ति’

ग्रैमी 2026 में जस्टिन बीबर की दमदार वापसी, चार साल बाद स्टेज पर मचाया तहलका, लेडी गागा ने जीता 15वां ग्रैमी

Grammy Awards 2026: दलाई लामा ने रचा इतिहास, जीता पहला ग्रैमी, बिली ईलिश का ‘वाइल्डफ्लावर’ बना सॉन्ग ऑफ द ईयर

मोहन बाबू और सौंदर्या का क्या था विवाद
चिट्टी मल्लू के मुताबिक सौंदर्या और उसके भाई अमरनाथ ने शमशाबाद के जलपल्ली गांव में मौजूद 6 एकड़ जमीन बेचने से इनकार कर दिया था। मोहन बाबू वह जमीन जबरन खरीदना चाह रहे थे। मोहन बाबू को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई। इसके बाद सौंदर्य की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। चिट्टी मल्लू ने इस मामले में अब शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मोहन बाबू सौंदर्या और उनके भाई पर जमीन बेचने का दबाव डाल रहे थे। लेकिन जब सौंदर्या की मौत हो गई तो उन्होंने उस जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।

हादसे के वक्त प्रेग्नेंट थी सौंदर्या
सौंदर्या साउथ फिल्मों की बड़ी कलाकार थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलुगु देशम पार्टी के लिए करीमनगर में एक पॉलीटिकल कैंपेन में हिस्सा लेने के लिए जाते समय प्लेन क्रैश हो गया था, उसी में उनकी मौत हुई थी। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि प्लेन क्रैश में जब उनकी मौत हुई तो सौंदर्या प्रेग्नेंट थी।

मोहन बाबू पर किसने लगाया सौंदर्या की हत्या का आरोप 
चिट्टी मल्लू नाम के शख्स ने महेश बाबू पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने सौंदर्या की हत्या की है। सौंदर्या की मौत प्लेन क्रैश में हुई, जिसे लोगों ने हादसा समझा, लेकिन यह हादसा नहीं बल्कि हत्या थी।

Mohan babu accused for murder of soundarya sooryavansham actress death was not accident it was murder

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2025 | 11:45 AM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Murder
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.