Mohammed Siraj: माहिरा शर्मा संग रिलेशनशिप पर बोले मोहम्मद सिराज, पैपराजी से की खास अपील

Mohammed Siraj On Mahira Sharma: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ काफी समय से माहिरा शर्मा का नाम जोड़ा जा रहा था क्रिकेटर ने अब तक इस मामले में चुप्पी साथ रखी थी अब उन्होंने बयान जारी किया है
Mohammed Siraj Share Post On Dating Rumors With Mahira Sharma
माहिरा शर्मा संग रिलेशनशिप पर बोले मोहम्मद सिराज!
Published on: 
Updated on: 
Mohammed Siraj Share Post On Dating Rumors With Mahira Sharma: माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज के डेटिंग की खबर बीते काफी समय से सुर्खियों में थी। अब मोहम्मद सिराज की तरफ से इस मामले में चुप्पी तोड़ी गई है और खुद मोहम्मद सिराज ने बयान जारी किया है, खासकर पैपराजी से उन्होंने अपील की है कि वह मेरे बारे में सवाल करना बंद करें, यह खबरें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं। उम्मीद है कि यह सिलसिला यहीं थम जाएगा। लेकिन हैरानी की बात ये है कि मोहम्मद सिराज ने यह पोस्ट डिलीट कर दी है। फिर भी सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके हैं।
मोहम्मद सिराज के बयान जारी करने से पहले माहिरा शर्मा की मां ने दोनों की डेटिंग की अफवाह पर रिएक्ट किया था और दोनों की डेटिंग की खबर को पूरी तरह से झूठ बताया था।  कुछ समय पहले माहिरा शर्मा से पैपराजी सवाल करते हुए नजर आए थे कि उन्हें आईपीएल की कौन सी टीम पसंद है, जबकि कुछ कैमरामैन पीछे से मोहम्मद सिराज का नाम ले रहे थे। माहिरा शर्मा ने उस वक्त कुछ नहीं कहा था लेकिन वह पैपराजी की हरकतों से परेशान जरूर हुई थी।

क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा के कथित अफेयर को लेकर बीते दिनों खूब चर्चा हो रही थी, कहा यह जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन माहिरा शर्मा की मां ने इस तरह की खबरों का खंडन किया था और कहा था कि वह खबर पूरी तरह से निराधार है। उनकी बेटी एक सेलिब्रिटी है ऐसे में कोई भी उसका नाम किसी के साथ भी जोड़ देता है, जो सही नहीं है। अब इस मामले में मोहम्मद सिराज की तरफ से बयान जारी किया गया, उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक नोट लिखा था जिसमें वह पैपराजी से गुजारिश कर रहे थे कि मेरे बारे में सवाल करना बंद करिए, यह खबरें पूरी तरह से निराधार और अवास्तविक हैं। उम्मीद है कि यह सिलसिला यहीं थमेगा। लेकिन मोहम्मद सिराज ने कुछ वक्त बाद ही पोस्ट डिलीट कर दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com