Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ हेलेना का निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक ने अमेरिका में अंतिम सांसे ली थीं। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार अपनी हेल्थ को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी।

  • Written By: निक्की राय
Updated On: Nov 04, 2024 | 01:24 PM

मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ हेलेना का निधन (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुबंई: हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर यह जानकारी साझा की है। बता दें कि मिथुन और हेलेना की शादी सिर्फ चार महीने ही चली थी। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में हेलेना ने खास किरदार निभाया था। लंबे समय से अमेरिका में रह रहीं हेलेना ने डेल्टा एयरलाइंस में भी काम किया था।

खराब तबीयत की दी थी जानकारी

अपनी एक पोस्ट में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खराब तबीयत के बारे में लिखा था, लेकिन मेडिकल हेल्प न लेने की वजह से 3 नवंबर 2024 को उनका निधन हो गया। हेलेना ल्यूक ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में काम किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया और फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी करने लगीं।

केवल 4 महीने चली शादी

हेलेना और मिथुन के रिश्ते की बात करें तो सारिका से ब्रेकअप के बाद मिथुन को हेलेना से प्यार हो गया था। दोनों ने शादी तो कर ली लेकिन शादी के महज 4 महीने बाद ही इनका रिश्ता खत्म हो गया। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने मिथुन के साथ शादी को ‘धुंधला सपना’ बताया था। स्टारडस्ट मैगजीन से बात करते हुए अपनी शादी को लेकर उन्होंने कहा था, ‘मैं उनके पास कभी वापस नहीं जाऊंगी। भले ही वह सबसे अमीर आदमी क्यों ना हों। मैंने गुजारा भत्ता भी नहीं मांगा। यह एक बुरा सपना था और यह खत्म हो गया है।’

यह भी देखें-भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने कसा दिलजीत दोसांझ पर तंज, फैंस बोले ‘बाप ऑफ भोजपुरी इंडस्ट्री’

हेलेना ल्यूक की अंतिम पोस्ट

हेलेना ल्यूक की मौत के बाद उनका आखिरी फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। हेलेना ने रविवार सुबह 9:20 बजे लिखा, ‘अजीब महसूस कर रही हूं। मिले-जुले भाव और कोई सुराग नहीं कि क्यों। बेचैन।’ लोग पोस्ट पर कमेंट कर अंदाजा लगा रहे हैं कि मौत से एक दिन पहले हेलेना को ऐसा क्यों महसूस हो रहा था। वहीं, उनके फैन्स ने पोस्ट पर कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Mithun chakraborty ex wife helena passes away worked with amitabh bachchan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2024 | 01:24 PM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan
  • Mithun Chakraborty

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.