-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Miss World Ceo Rejects Milla Magee Allegations Says No Proof Found
‘मुझे ऐसा लगा मैं वैश्या हूं…’, Milla Magee के इन आरोपों को मिस वर्ल्ड की CEO ने किया खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
- Written By: स्नेहा मौर्या
मिस इंग्लैंड मिल्ला मैगी ने मिस वर्ल्ड 2025 का पेजेंट बीच में छोड़ दिया और इवेंट गंभीर पर अरोप लगाए। ऐसे में अब मिस वर्ल्ड की सीईओ जूलिया मोर्ले ने इन आरोपों को खारिज किया और जयेश रंजन ने बताया कि कोई सबूत नहीं मिला।

मिस वर्ल्ड 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: मिस इंग्लैंड मिल्ला मैगी ने हैदराबाद में चल रहे मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता को बीच में ही छोड़कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों और मिस वर्ल्ड के फाइनेंसर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिल्ला का दावा है कि उन पर फाइनेंसर्स से मेलजोल बढ़ाने का दबाव बनाया गया। साथ ही कहा कि हमें पुरुषों के बीच ऐसे बैठाया गया जैसे हम नाचने वाले बंदर हों।
हालांकि, तेलंगाना सरकार के अधिकारी जयेश रंजन ने इस मामले में कहा कि अभी तक इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं। आयोजकों के अनुसार, मिल्ला ने अपनी मां की खराब तबीयत का हवाला देते हुए प्रतियोगिता से नाम वापस लिया और उनके लिए यूके लौटने की व्यवस्था की गई।
मिल्ला मैगी ने लगाए थे आरोप
ब्रिटिश मीडिया से बातचीत में मिल्ला मैगी ने कहा कि आयोजकों ने हमें अमीर पुरुषों के सामने परोसा, जैसे हम कोई मनोरंजन का साधन हों। मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं वैश्या हूं। मुझे और अन्य प्रतिभागियों को लगातार मेकअप में रहने और बॉल गाउन पहनने के लिए कहा गया। यहां तक कि नाश्ते के समय भी। हर टेबल पर छह पुरुषों के साथ दो प्रतिभागियों को बैठाया गया।’
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
इसके साथ ही मैगी ने आगे कहा कि मैं अपनी मां को फोन कर रोते हुए बताया कि वह और अन्य प्रतिभागी शोषण का शिकार हो रही हैं। इसके बाद वो इंग्लैंड लौट गईं। सिर्फ इतना ही नहीं, मिस इंग्लैंड मिल्ला ने बताया, ‘एक कार्यक्रम के बाद आयोजकों में से एक महिला ने प्रतिभागियों को ‘बोरिंग’ कहकर डांटा। उसने मेरे चेहरे के सामने ताली बजाकर मेरा ध्यान खींचा। सबको चुप कराकर अपनी बात सुनाई।’
बता दें, मिस वर्ल्ड की सीईओ जूलिया मोर्ले ने मिल्ला के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे झूठा और अपमानजनक करार दिया और कहा कि प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों का सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाता है। मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन फिलहाल हैदराबाद में हो रहा है और इसका ग्रैंड फिनाले 31 मई को होने वाला है। प्रतियोगिता में 108 देशों की प्रतिनिधियां हिस्सा ले रही हैं।
ये भी पढ़ें- ‘मुझे वैश्या जैसा महसूस…’, Miss England ने Miss World 2025 के बीच में छोड़ा शो, लगाए गंभीर आरोप
मिस वर्ल्ड के इतिहास में पहली बार
लेकिन मिल्ला मैगी की अचानक विदाई के बाद मिस इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व अब पहली रनर-अप चार्लोट ग्रांट कर रही हैं। यह मिस वर्ल्ड के 74 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब इंग्लैंड की प्रतिनिधि को पेजेंट के दौरान बदला गया हो। तेलंगाना में बीआरएस नेता के टी रामा राव ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और तेलंगाना में महिलाओं का हमेशा से सम्मान किया गया है।
इसके साथ ही 24 वर्षीय मिला मैगी 7 मई को हैदराबाद पहुंची थीं और 16 मई को प्रतियोगिता बीच में छोड़कर यूके लौट गईं। उनकी जगह अब चार्लोट ग्रांट मिस इंग्लैंड के रूप में आगे की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
Miss world ceo rejects milla magee allegations says no proof found
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














