

Miss World 2026 Nikita Porwal: मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले से पहले निकिता पोरवाल अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। प्रतियोगिता के अहम पड़ाव पर निकिता ने एक बेहद खूबसूरत गोल्डन शिमरी आउटफिट में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में उनका ग्लैमरस और एलिगेंट अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।
निकिता ने इस खास लुक के लिए गोल्डन-बेज शेड की शॉर्ट ड्रेस पहनी है, जिस पर सिल्वर और गोल्डन एम्बेलिशमेंट का शानदार काम किया गया है। आउटफिट पर बने पैटर्न इसे बेहद आकर्षक और रॉयल लुक दे रहे हैं। बॉडी-फिटिंग ड्रेस में निकिता का कॉन्फिडेंस और उनकी खूबसूरत पोजिंग साफ नजर आ रही है। निकिता ने अपने लुक को मिनिमल लेकिन एलिगेंट ज्वेलरी के साथ पूरा किया।
निकिता ने बालों को पीछे की ओर बांधकर स्लीक हेयरस्टाइल रखा, जबकि न्यूड टोन मेकअप उनके पूरे लुक को और निखार रहा है। निकिता ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने इस लुक से जुड़ी पूरी टीम को क्रेडिट दिया है। इस आउटफिट को डिजाइनर साहिल कोचर ने तैयार किया है। वहीं लक्ष्मी राणा फैशन डायरेक्टर और लक्ष्मी सिंह हिल फैशन स्टाइलिस्ट के तौर पर इस लुक का हिस्सा रहीं।
ज्वेलरी के लिए प्रिज्म ज्वेलरी का इस्तेमाल किया गया है। निकिता पोरवाल ने फोटोग्राफी के लिए गोहिल जीत को और हेयर एवं मेकअप के लिए अंकिता कार का क्रेडिट दिया है। उनके पोस्ट पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी जमकर प्यार बरसाया है। डिजाइनर सायशा शिंदे और नंदिनी सिंह ने भी कमेंट कर निकिता को शुभकामनाएं दीं।
मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल मॉडल होने के साथ-साथ थिएटर आर्टिस्ट और परफॉर्मर भी हैं। उनकी मिस वर्ल्ड यात्रा सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रही। ‘ब्यूटी विद अ पर्पज’ के तहत उनके प्रोजेक्ट ‘प्रोजेक्ट माटी’ में आदिवासी महिलाओं और बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, साफ पानी और आर्थिक अवसरों जैसे मुद्दों पर काम किया गया है।
मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर को न्हा ट्रांग, वियतनाम में होगा। भारतीय दर्शक इसे शाम 5:30 बजे JioHotstar पर लाइव देख सकेंगे। इस कार्यक्रम में मिस्टर वर्ल्ड डैनी मेजिया और 2016 की मिस वर्ल्ड स्टेफनी डेल वैले बतौर को-होस्ट नजर आएंगी।