Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओपल सुचाता को ब्रेस्ट कैंसर नहीं था, मिस वर्ल्ड 2025 की विनर ने तोड़ी चुप्पी

मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता को ब्रेस्ट कैंसर नहीं था, उनके छाती में सिर्फ गांठ थी जिसका उपचार किया गया, उसी के बाद से वो इस पर जागरूकता फैला रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ चुकी हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 03, 2025 | 02:19 PM

हैदराबाद के होटल ट्राइडेंट में जीत का जश्न मनाती ओपल सुचाता, फोटो क्रेडिट- नवभारत

Follow Us
Close
Follow Us:

हैदराबाद में आयोजित हुए 72वें मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता को जीतकर थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर लिया है। नवभारत से की गई एक्सक्लूसिव बातचीत में ओपल सुचाता ने बताया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ चुकी हैं, वो खबर पूरी तरह से निराधार है, हां उन्हें 16 साल की उम्र में ब्रेस्ट में गांठ हुई थी पर वो कैंसर नहीं था। उसी के बाद से वो इस विषय पर जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं।

मिस वर्ल्ड 2025 ओपन सुचाता ने बताया कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता उनके लिए बेहद खास थी। वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले से ही जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि अब मेरे लिए जिम्मेदारियां और बढ़ गई है। खासकर कैंसर अवेयरनेस अभियान को वह और प्रभावशाली बनाना चाहती हैं। नवभारत से की गई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उनका हिस्सा लेने का मकसद पूरा होने वाला है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक भ्रामक खबर तेजी से फैल रही है कि वह कैंसर जैसी बीमारी से जूझ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ की कैंसर सर्जरी आज, पति शोएब इब्राहिम ने की दुआ की अपील

ओपल सुचाता ने आगे बताया कि उन्हें कभी भी ब्रेस्ट कैंसर नहीं हुआ था। 16 साल की उम्र में उनके छाती में गांठ हो गई थी, लेकिन वह कैंसर नहीं था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उस अनुभव ने उन्हें एहसास कराया कि उन्हें इसके बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए, तो शुरू में पहले वह ब्रेस्ट टयूमर को लेकर अवेयरनेस फैलाने लगी, आगे चलकर उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर भी जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी उठा ली। वह इस मंच के माध्यम से हर जरूरतमंद महिला की आवाज बनना चाहती हैं।

Miss world 2025 opal suchata revealed she was not suffered from breast cancer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2025 | 02:06 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Miss World 2025

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.