-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Miss World 2025 Multimedia Challenge Winner Announced Four Contestants Direct Enter In Top 40
Miss World 2025 में मल्टीमीडिया चैलेंज के विनर का ऐलान, इन कंटेस्टेंट्स को टॉप 40 में मिली डायरेक्ट एंट्री
- Written By: स्नेहा मौर्या
इन दिनों हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 की धूम देखने को मिल रही है। जल्द ही इसका ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस बीच बीते दिन मल्टीमीडिया चैलेंज के विनर का ऐलान हुआ। जिसमें 4 कंटेस्टेंट्स को टॉप 40 में डायरेक्ट एंट्री मिली।

मिस वर्ल्ड 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले की तैयारियां जोरों पर हैं और जैसे-जैसे 31 मई नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को लेकर एक्साइटमेंट भी चरम पर है। हाल ही में मल्टीमीडिया चैलेंज के विजेताओं की घोषणा की गई, जो मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का एक महत्वपूर्ण प्री-फाइनल इवेंट है। इस चैलेंज ने प्रतियोगिता में जान फूंक दी है क्योंकि इसके विजेताओं को सीधे टॉप 40 क्वार्टर फाइनल में जगह मिल गई है।
दरअसल, 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल के तहत आयोजित इस चैलेंज में 20 प्रतिभागियों को 90 सेकंड की एक वीडियो बनाने का टास्क दिया गया था। इस वीडियो में उन्हें अपने देश में ताज जीतने से लेकर भारत के तेलंगाना तक की यात्रा को दर्शाना था। कंटेस्टेंट्स को पूरी क्रिएटिव फ्रीडम दी गई, जिसमें उन्होंने अपनी कला, भावनाएं और व्यक्तिगत अनुभवों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
कुछ कंटेस्टेंट्स ने खुद को फिल्ममेकर की भूमिका में ढाल लिया और बीटीएस क्लिप, भावनात्मक पल, इंटरव्यू और सांस्कृतिक झलकियों के साथ दर्शकों से जुड़ने की कोशिश की। इन वीडियोज को क्रिएटिविटी, इमोशन, और प्रोडक्शन क्वालिटी के आधार पर आंका गया और इसके बाद चार विजेताओं का चयन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
मल्टीमीडिया चैलेंज के चार रीजनल विजेता
एशिया और ओशिनिया से- थाईलैंड: ओपल सुचाता
यूरोप से- मोंटेनेग्रो: एंड्रिया निकोलिक
अफ्रीका से- कैमरून: केंद्रा इस्सी
अमेरिका और कैरेबियन से- डोमिनिकन रिपब्लिक: मायरा डेलगाडो
ये भी पढ़ें- तेलंगाना सरकार का बड़ा ऐलान, अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब, ‘कल्कि 2898 एडी’ बनी बेस्ट फीचर फिल्म
हालांकि, इन चारों विजेताओं को अब टॉप 40 क्वार्टर फाइनल में सीधे एंट्री मिल गई है, जिससे उन्हें 31 मई को हैदराबाद के हाइटेक्स, माधापुर में होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले एक खास जगह मिली।
बता दें, प्रतियोगिता के साथ-साथ कई कंटेस्टेंट्स ने अपने सामाजिक कार्यों और भावनात्मक अनुभवों को भी साझा किया। मिस मैक्सिको मैरीली लील ने यादाद्री मंदिर से अपने जुड़ाव को दर्शाया और एजुकेशन सिस्टम सुधारने के अपने सपने को साझा किया। मिस बेलीज शायरी मोराटाया और मिस केमैन आइलैंड्स जाडा रामून ने मानसिक स्वास्थ्य पर बात की, जबकि मिस पनामा करोल रोड्रिग्ज ने बाल यौन शोषण पर जागरूकता फैलाने की बात कही।
मिस प्यूर्टो रिको वेलेरिया पेरेज, जो एक शिक्षिका हैं, उन्होंने डाउन सिंड्रोम के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। ऐसे में यह साफ है कि मिस वर्ल्ड केवल सुंदरता की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि इसमें समाज के लिए उद्देश्य और बदलाव लाने की सोच भी शामिल है।
Miss world 2025 multimedia challenge winner announced four contestants direct enter in top 40
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













