मिल्ला मैगी के लगाए आरापों के बाद अब मिस वर्ल्ड 2025 चर्चा में है। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में कोई कॉन्ट्रोवर्सी हुई है। पहले भी इस ब्यूटी पेजेंट में कई कॉन्ट्रोवर्सीज हुई हैं, तो आइए जानते हैं।
मिस वर्ल्ड 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
मुंबई: भारत इस साल दूसरी बार मिस वर्ल्ड 2025 की मेजबानी कर रहा है और यह आयोजन तेलंगाना के हैदराबाद शहर में हो रहा है। 31 मार्च को हाईटेक्स कन्वेंशन सेंटर में इस ग्लैमरस इवेंट का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इस बार ब्यूटी पेजेंट से जुड़ी एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी सुर्खियों में आ गई है। मिस इंग्लैंड मिल्ला मैगी ने प्रतियोगिता के बीच में ही पेजेंट छोड़ने का फैसला लिया और आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
साथ ही मिल्ला मैगी का कहना है कि उन पर पुरुषों से मेल-जोल के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिससे उन्हें वैश्या जैसे महसूस हुआ। इसके बाद वो मिस वर्ल्ड 2025 को बीच में छोड़कर यूके लौट गईं। लौटने के बाद उन्होंने एक आधिकारिक बयान में इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। हालांकि, उनकी जगह पर मिस इंग्लैंड की रनर-अप चार्लेट ग्रांट ने हिस्सा लिया।
दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता विवादों में घिरी हो। इससे पहले भी कई बार इस प्रतिष्ठित पेजेंट में विवाद देखने को मिले हैं। तो आइए जानते हैं अब तक के विवाद…
20 नवंबर 1970 को लंदन में जब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता चल रही थी, तब महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ रहीं कुछ महिलाओं ने विरोध करते हुए शो में बाधा डाली। उनका कहना था कि यह प्रतियोगिता सिर्फ लड़कियों की खूबसूरती पर ध्यान देती है।
1973 अमेरिका की मार्जोरी वालेस ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, लेकिन उनके कई हाई-प्रोफाइल पुरुषों से रिश्तों की खबरें सामने आईं। इसके बाद उनसे ताज छीन लिया गया।
हेलेन मॉर्गन ने 1974 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, लेकिन कुछ ही दिनों बाद पता चला कि वो एक बच्चे की मां हैं। यह नियमों के खिलाफ था, इसलिए उन्हें ताज वापस देना पड़ा।
1976 में प्रतियोगिता में श्वेत और अश्वेत प्रतिभागियों को अलग-अलग रखा गया, जिससे कई देशों ने इसका विरोध किया और प्रतियोगिता का बहिष्कार किया।
जर्मनी की गैब्रिएला ब्रूम ने 1980 में मिस वर्ल्ड जीतने के अगले दिन ही प्रतियोगिता छोड़ दी। बाद में पता चला कि उन्होंने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था।
1982 में मिस बरमूडा हीथर रॉस को कोकीन तस्करी करते हुए लंदन एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। उन्हें 3 साल की जेल की सजा मिली।
2002 में नाइजीरिया में धार्मिक दंगे भड़क गए, जिसके कारण प्रतियोगिता को वहां से यूके स्थानांतरित करना पड़ा।
इंडोनेशिया में 2013 में धार्मिक विरोध हुआ, जिससे पेजेंट को बाली में कराना पड़ा। सारी गतिविधियां वहीं आयोजित की गईं।
2014 में 19 साल की मारिया जोस अल्वाराडो को होंडुरास से प्रतियोगिता में आना था, लेकिन प्रतियोगिता से पहले ही उनकी और उनकी बहन की हत्या कर दी गई।
इसके अलावा 2022 में चीन की रुआन यू से मिस चाइना वर्ल्ड का ताज उनके गलत व्यवहार के कारण ले लिया गया। बाद में दूसरी विजेताएं भी गलत जानकारी देने के कारण हटाईं गईं और आखिर में जू शिन को विजेता चुना गया।
हालांकि, इन तमाम घटनाओं से यह साफ है कि ग्लैमर की दुनिया भी विवादों से भरी हुई है। लेकिन मिल्ला मैगी के लगाए इन आरोपों को ध्यान में रखते हुए महिला सुरक्षा विभाग ने जांच टीम बनाई है और इस मामले को उजागर करने के लिए टीम ने जांच शुरू कर दी है।
Miss world 2025 major controversies dethroned queens to tragic incidents